NCR का नया प्लान: करनाल, पलवल, हापुड़... तक इन 7 रूट्स पर दौड़ेगी नमो भारत, दिल्ली से दूरी बस चंद मिनट

दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए करनाल, नीमराना, रोहतक और खुर्जा तक हाई-स्पीड नमो भारत ट्रेनें दौड़ेंगी. इन 7 नए एक्सप्रेस कॉरिडोर के बनने से अब लोग दिल्ली से इन शहरों का सफर महज कुछ ही मिनटों में तय कर सकेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
RRTS Namo Bharat Update: एनसीआर में नमो भारत के नए रूट्स बनाने की तैयारी

New Namo Bharat Routes:दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) यानी 'नमो भारत' कॉरिडोर का विस्तार किया जा रहा है. दिल्ली-मेरठ के बीच पहले से ही नमो भारत ट्रेन चल रही है. इस रूट पर लाखों की संख्या में यात्री रोजाना सफर करते हैं. इस कॉरिडोर के बाद अब नमो भारत के बाकी अन्य रूट्स पर तेजी से काम चल रहा है. एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की बैठक में नमो भारत के विस्तार और नए कॉरिडोर पर चर्चा हुई. हरियाणा के करनाल और राजस्थान के नीमराना तक RRTS नमो भारत को चलाने की तैयारी है. वहीं 5 नए नमो भारत कॉरिडोर को भी शुरू किया जाएगा. आखिर सरकार का पूरा प्लान क्या है? आइए बताते हैं.

इन दो कॉरिडोर पर चल रहा काम

1. दिल्ली-पानीपत-करनाल कॉरिडोर: यह रूट दिल्ली के सराय काले खां से शुरू होकर सोनीपत और पानीपत होते हुए हरियाणा के करनाल तक जाएगा. इसके तैयार होने के बाद दिल्ली से करनाल की दूरी महज सवा घंटे में तय की जा सकेगी.

2. दिल्ली-अलवर-नीमराना कॉरिडोर: यह रूट दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी,शाहजहांपुर-नीमराना-बहरोड़ होते हुए अलवर तक जाएगा. इसके तहत राजस्थान के नीमराना में भी स्टेशन होगा, जिससे दिल्ली से नीमराना की यात्रा 2 घंटे से भी कम समय में पूरी हो जाएगी.

इन पांच नमो भारत कॉरिडोर पर शुरू होगा काम

एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की बैठक में नए नमो भारत कॉरिडोर को शुरू करने पर भी चर्चा हुई.

Advertisement
  1. दिल्ली-शाहदरा-बड़ौत कॉरिडोर
  2. दिल्ली-हापुड़ कॉरिडोर
  3. दिल्ली-खुर्जा कॉरिडोर
  4. दिल्ली-बल्लभगढ़-पलवल कॉरिडोर
  5. दिल्ली-रोहतक कॉरिडोर

इन रूट्स पर मेट्रो चलाने की योजना

नमो भारत के अलावा एनसीआर के शहरों के बीच मेट्रो के विस्तार की भी योजना है. एनसीआर के कई शहरों को सीधे मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी. इससे लोगों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने में काफी आसानी होगी. इन रूट्स पर शुरू होगी मेट्रो

  1. सोनीपत-पानीपत
  2. गाजियाबाद-मेरठ
  3. फरीदाबाद-पलवल-जेवर (TIA)
  4. फरीदाबाद-गुरुग्राम
  5. बहादुरगढ़-रोहतक
  6. गुरुग्राम-मानेसर-रेवाड़ी

ये भी पढ़ें - सिर्फ 100 किमी में सिमट जाएगा दिल्ली एनसीआर? 5 जिले बाहर करने का प्रस्ताव, NCR प्लानिंग बोर्ड में फैसला

चार ग्रीनफील्ड शहर विकसित किए जाएंगे

एनसीआर में चार ग्रीनफील्ड शहर विकसित किए जाएंगे. यह फैसला केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में एनसीआर प्लानिंग बोर्ड (एनसीआरपीबी) की बैठक में लिया गया. ड्राफ्ट योजना में उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में नए आर्थिक और आवासीय केंद्र विकसित कर विकेंद्रीकृत शहरी विकास को बढ़ावा देने की दीर्घकालिक रणनीति का खाका प्रस्तुत किया गया. अधिकारियों ने बताया कि एनसीआर को तीन जोन में विभाजित किए जाने की संभावना है. बैठक में चार ग्रीनफील्ड शहर विकसित करने का फैसला किया गया. इन शहरों को ‘नमो नोड्स' कहा जाएगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली NCR के नए मास्टरप्लान पर आज मुहर, आधे घंटे में तय होगी बड़े शहरों की दूरी, नोएडा, गुरुग्राम से मेरठ-हापुड़ तक सुपरफास्ट रफ्तार

Featured Video Of The Day
वर्ल्ड कप में मेसी के हुए 16 गोल, 38 की उम्र में भी 18 साल वाले जोश से कांपी विरोधी टीमें
Topics mentioned in this article
Namo Bharat
Namo Bharat Corridor
Namo Bharat Corridor In Delhi NCR
Namo Bharat Corridor New Phase
Namo Bharat Corridor Route Map