राष्ट्रपति पद के लिए विपक्षी प्रत्याशी के रूप में यशवंत सिन्हा के नाम का प्रस्ताव किया गया : सूत्र

यशवंत सिन्हा, जो एक पूर्व नौकरशाह हैं और भाजपा के वरिष्ठ नेता रह चुके हैं, इस साल की शुरुआत में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins

यशवंत सिन्हा ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है.

नई दिल्ली:

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) का नाम राष्ट्रपति पद के लिए विपक्षी प्रत्याशी के तौर पर प्रस्तावित किया गया है. सूत्रों ने  NDTV को यह जानकारी दी है. यशवंत सिन्हा, जो एक पूर्व नौकरशाह हैं और भाजपा के वरिष्ठ नेता रह चुके हैं, इस साल की शुरुआत में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे.

18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए उनकी संभावित उम्मीदवारी की चर्चा आज सुबह उस समय शुरू हुई जब उन्होंने ट्वीट किया कि वह विपक्षी एकता की दिशा में काम करने के लिए तृणमूल से "अलग हट रहे हैं". उन्होंने उस ट्वीट में ममता बनर्जी को धन्यवाद दिया था.

इससे पहले यशवंत सिन्हा ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. सूत्रों के अनुसार, उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी को भेज दिया है.  बहरहाल, यशवंत सिन्हा फिलहाल राष्ट्रपति चुनाव के मुद्दे पर कुछ बोलना नहीं चाहते हैं. 

यशवंत सिन्हा ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय अपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, क्या होंगे विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ?

इससे पहले विपक्ष एक साझा उम्मीदवार को अंतिम रूप देने के लिए संघर्ष कर रहा था क्योंकि तीन संभावित उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था. जिन तीन नामों की चर्चा हुई थी और प्रस्ताव ठुकराया था उनमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के चीफ शरद पवार, नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और महात्मा गांधी के पोते गोपालकृष्ण गांधी शामिल हैं.

Advertisement

वोट पाने के लिए मोदी सरकार ने लुटाया खजाना, बनाई ऐसी योजनाएं, बेतहाशा बढ़ गया 'राजकोषीय घाटा': यशवंत सिन्हा

आज विपक्षी नेताओं की इस मुद्दे पर मुलाकात होनी है. लेकिन माना जा रहा है कि महाराष्ट्र संकट की वजह से बैठक न हो लेकिन यशवंत सिन्हा की उम्मीदवारी संभावित हो सकती है.