नागपुर की SBL एनर्जी कंपनी में ब्लास्ट, 15 कर्मचारियों की मौत, कई घायल

नागपुर की SBL एनर्जी कंपनी में ब्लास्ट, 15 कर्मचारियों की मौत, कई लोग घायल हुए हैं. घायलों को तुरंत नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नागपुर के CBL कंपनी में ब्लास्ट
नागपुर:

महाराष्ट्र के नागपुर में SBL एनर्जी कंपना में ब्लास्ट में कम से कम 15 कर्मचारी मारे गए हैं. इस धमाके में 18 लोग घायल हुए हैं. ये धमाका सुबह 7 बजे के करीब हुआ है. बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के वक्त 32 कर्मचारी और 2 सुपरवाइजर काम कर रहे थे. 

सूत्रों ने बताया कि कंपनी में डेटोनेटर बनाया जा रहा था. शुरुआत जानकारी के मुताबिक, धमाका तब हुआ जब तार को डोटोनेटर से जोड़ा जा रहा था. धमाके के कारण पूरी बिल्डिंग तबाह हो गई. धमाका इतना तेज था कि कई किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनी गई. 
 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो में बिल्डिंग से काले रंग का धुआं उठता दिख रहा है. आसपास खड़े लोग वहां से भागते भी दिख रहे हैं. धुआं के साथ-साथ धमाके की आवाज भी सुनाई दे रही है. लोगों परेशान दिख रहे हैं. 

नागपुर के कलमेश्वर इलाके में SBI एनर्जी कंपनी स्थित है. ये कंपनी डेटोनेटर बनाने की एक प्रमुख कंपनी है. यहां से कई तरह के प्रोडक्ट बनाए जाते हैं. जिसमें विस्फोटक भी प्रमुख हैं. इसके अलावा आधारभूत ढांचा की चीजों का भी निर्माण किया जाता है. कंपनी बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनियों और माइनिंग सेक्टर को डेटोनेटर की सप्लाई करती है. अधिकारियों ने इस धमाके के कारणों की जांच शुरू कर दी है. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026 Breaking News: बंगाल में 15 बूथ पर री पोलिंग | Mamata Banerjee |TMC |BJP
Topics mentioned in this article