बुलेट ट्रेन से पहले मुंबई में 70 हजार करोड़ का 'पाताल लोक' बनेगा, 31 KM की सुरंग से जुड़ेगा एक्सप्रेसवे-एयरपोर्ट

महाराष्ट्र सरकार ने 31 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित इंटीग्रेटेड रोड टनल नेटवर्क की समीक्षा की है. मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई बैठक में MMRDA की इस परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Mumbai Integrated Road Tunnel System: मुंबई में 70 हजार करोड़ का 'पाताल लोक' (फोटो- AI)

मुंबई में ट्रैफिक का गेम बदलने वाला है, लंबे-लंबे जाम में फंसे आम लोगों को राहत मिलने वाली है. महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार, 19 नवंबर को 31 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित इंटीग्रेटेड रोड टनल नेटवर्क की समीक्षा की. जमीन के अंदर सुरंगों का यह नेटवर्क मुंबई के ईस्टर्न और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, एयरपोर्ट और प्रमुख व्यावसायिक इलाकों को आपस में जोड़ेगा. बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया यह एक बड़ा कदम है, जिसका मकसद महानगर में ट्रैफिक की भीड़ को कम करना है.

क्यों खास होगा 'पाताल लोक'

मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण यानी MMRDA ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आधिकारिक आवास 'वर्षा' में आयोजित एक बैठक में 'पाताल लोक' नाम के इस एकीकृत सड़क सुरंग प्रणाली (इंटीग्रेटेड रोड टनल सिस्टम) का प्रेजेंटेशन दिया. सुरंगों का यह नेटवर्क बांद्रा-वर्ली सी लिंक, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित बुलेट ट्रेन स्टेशन, धारावी, BKC, छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 2, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे को आपस में जोड़ेगा.

इस प्रोजेक्ट में एक दिशा में लगभग 31 किमी लंबा रूट शामिल है. इससे शहर के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के बीच सीधी कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है, साथ ही BKC और एयरपोर्ट तक पहुंच भी बेहतर होगी.

इस प्रोजेक्ट की शुरुआत राज्य सरकार की इस चिंता से हुई है कि बुलेट ट्रेन के चालू होने के बाद BKC में भीड़भाड़ और भी बढ़ जाएगी. फिर राज्य सरकार ने IAS अधिकारियों और परिवहन विशेषज्ञों की एक समिति बनाई थी, जिसने सुझाव दिया कि एक सुरंग इसका समाधान हो सकती है, क्योंकि वहां सड़कों को चौड़ा करने के लिए बहुत कम जगह बची है. इस परियोजना पर सरकारी खजाने से 70,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

Advertisement

भयंदर/उत्तन-विरार कॉरिडोर पर भी अपडेट

इसके साथ MMRDA ने भयंदर/उत्तन-विरार कॉरिडोर के लिए एक संशोधित अलाइनमेंट भी पेश किया है, जो प्रस्तावित मुंबई-वधावन एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी का हिस्सा है.

भयंदर/उत्तन को विरार से जोड़ने वाली समुद्री पुल परियोजना (सी ब्रिज प्रोजेक्ट) को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है. गुरुवार की बैठक में इस मार्ग के लिए दो वैकल्पिक अलाइनमेंट (रास्तों) पर चर्चा की गई. इन प्रस्तावित परियोजनाओं से मुंबई महानगर क्षेत्र में नियोजित रिंग रोड नेटवर्क के साथ कनेक्टिविटी मजबूत होने और यात्रा का समय कम होने की उम्मीद है.

Advertisement

यह भी पढ़ें | चीन बना रहा हवा में झूलता सबसे लंबा पुल, 2.3 KM का सबसे लंबा सस्पेंशन ब्रिज, एक साथ बनेंगे 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें | मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का पहला रूट तैयार, सूरत से बिलिमोरा सेक्शन में 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली

Featured Video Of The Day
कौन था गैंगस्टर नसीम दुर्रानी? D-कंपनी से कनेक्शन, बुलंदशहर में STF ने किया ढेर

Topics mentioned in this article
MMRDA New Project
India Infrastructure News
Mumbai Tunnel Project

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं