- पप्पू यादव को राजधानी पटना के कोतवाली और बुद्धा कॉलोनी थानों में दर्ज तीन आपराधिक मामलों में जमानत मिल गई है.
- अदालत ने सांसद पप्पू यादव को जेल से बाहर आने का रास्ता पूरी तरह साफ कर दिया है.
- जमानत मिलने की खबर से सांसद के समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा गया है.
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के समर्थकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है. कानूनी अड़चनों के बीच, सांसद को राजधानी पटना के कोतवाली और बुद्धा कॉलोनी थानों सहित पूर्णिया में दर्ज कुल तीन आपराधिक मामलों में जमानत मिल गई है. अदालत के इस फैसले ने सांसद के जेल से बाहर आने का रास्ता पूरी तरह साफ कर दिया है. बेल मिलने की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी है.
बेल मिलने के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने एक्स पोस्ट किया, 'सत्यमेव जयते! सभी मुकदमों में जमानत हो गई है सांसद पप्पू यादव जी शीघ्र आज़ाद होंगे वह न्याय इंसाफ़ के लिए सदैव लड़ेंगे नाइंसाफी-अन्याय को बर्दाश्त न किया है न वह करेंगे!'
सांसद पप्पू यादव को हाल ही में एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया था. बुद्धा कॉलोनी थाना से जुड़े मामले में आरोप है था कि गिरफ्तारी के दौरान पप्पू यादव ने पुलिस के कार्य में बाधा डाली.
पप्पू यादव 31 साल पुराने पटना स्थित एक मकान पर अवैध कब्जे के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, विपक्ष इसे राजनीतिक बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया था. यह मामला 1995 में गर्दनीबाग थाने में तत्कालीन भारतीय दंड संहिता की धारा 467 (दस्तावेजों की जालसाजी) के तहत दर्ज किया गया था. पप्पू यादव पर आरोप है कि जिस मकान में वह किराये पर रहते थे, उसी मकान में उन्होंने बाद में सांसद कार्यालय खोल लिया, जिसके बाद पीड़ित मकान मालिक ने यह मामला दर्ज कराया. इस मामले में अदालत लंबे समय से पप्पू यादव के खिलाफ वारंट जारी कर रही थी लेकिन वह पिछले 31 साल से अदालत में कथित तौर पर पेश नहीं हो रहे थे.
ये भी पढें : नीतीश कुमार के हर अच्छे काम में साथ खड़े रहे, फिर मुझे क्यों बनाया निशाना... जेल से पप्पू यादव का भावुक संदेश













