पप्पू यादव को राजधानी पटना के कोतवाली और बुद्धा कॉलोनी थानों में दर्ज तीन आपराधिक मामलों में जमानत मिल गई है. अदालत ने सांसद पप्पू यादव को जेल से बाहर आने का रास्ता पूरी तरह साफ कर दिया है. जमानत मिलने की खबर से सांसद के समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा गया है.