MP: अमेरिकी महिला ने गुना अनाथालय की 7 साल की लड़की को गोद लिया

अमेरिका (America) की एक महिला ने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गुना में अपने माता-पिता की मृत्यु के बाद अनाथालय में रह रही नौ वर्षीय एक लड़की को गोद (Adopt) लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
अदालत के आदेश के अनुसार मंगलवार को लड़की को गोद लेने वाली उसकी नई मां को सौंप दिया गया है
गुना:

अमेरिका (America) की एक महिला ने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गुना में अपने माता-पिता की मृत्यु के बाद अनाथालय में रह रही नौ वर्षीय एक लड़की को गोद (Adopt) लिया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि गोद लेने वाली नोर्थ कैरोलिना (अमेरिका) की इस महिला को बच्ची सौंपते हुए अधिकारियों ने उसे विदाई दी. महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी डी एस जादौन ने बताया कि 2019 में अपनी मां की मृत्यु होने के बाद से यह बालिका जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा संचालित अनाथालय मां स्वरूप आश्रम में रह रही है. उन्होंने कहा कि लड़की के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है.

जादौन ने कहा कि अमेरिकी महिला ने गोद लेने के लिए आवेदन किया था जिसके बाद गुना की पारिवारिक अदालत ने इस मामले में आदेश जारी किया. उन्होंने बताया कि पारिवारिक अदालत के आदेश के अनुसार मंगलवार को लड़की को गोद लेने वाली उसकी नई मां को सौंप दिया गया है. जिलाधिकारी फ्रैंक नोबल ए ने बच्ची को गिफ्ट हैंपर, नए कपड़े और फूल देकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की.



 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: दुनिया का इंटरनेट ठप करेगा ईरान? | Mic On Hai | NATO | Trump
Topics mentioned in this article