फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
- उत्तराखंड सरकार ने पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं.
- देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को हटाकर एसटीएफ की जिम्मेदारी दी गई है.
- उधमसिंह नगर के नए एसएसपी के रूप में अजय गणपति को तैनात किया गया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध ग्राफ के बीच राज्य सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है. देहरादून और उधमसिंह नगर जैसे महत्वपूर्ण जिलों के कप्तानों समेत कई वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारियों के बम्पर तबादले किए गए हैं. देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को हटाकर अब एसटीएफ (STF) की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि प्रमेन्द्र डोबाल देहरादून के नए कप्तान (SSP) होंगे. वहीं, अजय गणपति को उधमसिंह नगर का नया एसएसपी बनाया गया है. हरिद्वार में भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नवनीत सिंह भुल्लर को कमान सौंपी गई है.
बदले गए कई जिलों के कप्तान
प्रमेन्द्र डोबाल: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), देहरादून
- नवनीत सिंह भुल्लर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), हरिद्वार
- अजय सिंह: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), STF (देहरादून से स्थानांतरित)
- अजय गणपति: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), ऊधमसिंह नगर
- मणिकांत मिश्रा: पुलिस अधीक्षक (SP), अभिसूचना (Intelligence)
- रेखा यादव: पुलिस अधीक्षक (SP), चम्पावत
- चंद्रशेखर घोड़के: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), अल्मोड़ा
- जितेंद्र मेहरा: पुलिस अधीक्षक (SP), बागेश्वर
- निवेदिता कुकरेती: पुलिस महानिरीक्षक (IG), SDRF
- प्रहलाद मीणा: पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG), सतर्कता (Vigilence)
- यशवंत सिंह: प्राचार्य, पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (PTC)
- अमित श्रीवास्तव: सेनानायक, IRB प्रथम (रामनगर)
- देवेंद्र पिंचा: सेनानायक, PAC (रुद्रपुर)
- जितेंद्र चौधरी: पुलिस अधीक्षक (SP), अपराध (ऊधमसिंह नगर)
- निशा यादव: पुलिस अधीक्षक (SP), अपराध (हरिद्वार)
- मनोज ठाकुर: अपर पुलिस अधीक्षक (ASP), कोटद्वार
- चंद्रमोहन: पुलिस अधीक्षक (SP), इंटेलिजेंस
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | 'Vande Mataram नहीं गाएंगे, कोर्ट जाएंगे' पर Waris Pathan ने क्या बयान दे दिया?













