Monsoon Update: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के बाद अब मॉनसून उत्तर भारत में दिल्ली की दहलीज पर पहुंच गया है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बाद 30 जून को मॉनसून ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई नए हिस्सों में दस्तक दे दी है. मानसून हरियाणा और पंजाब के कुछ इलाकों में भी पहुंच गया है. दिल्ली-NCR में अगले 48 घंटों में 1 से 3 जुलाई के बीच मॉनसून दस्तक दे सकता है. दिल्ली में मॉनसून अपनी सामान्य तारीख 27-28 जून से करीब 3-4 दिन की देरी से पहुंचेगा. दिल्ली में अगले छह दिनों के लिए बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों में यह दिल्ली में बारिश लाएगा. मॉनसूनी बारिश 4 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेगी. मॉनसून 1 जून को केरल में दस्तक के बाद अब 90 फीसदी से ज्यादा हिस्से को कवर कर चुका है.
- 3 जुलाई तक पूरे यूपी में पहुंचेगा मॉनसून
- हिमाचल-उत्तराखंड में 30 जून को पहुंचा
- दिल्ली में 3-4 जुलाई को पहुंचेगा मॉनसून
- पंजाब-हरियाणा में 3 जुलाई तक मॉनसून
यूपी में आज का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिमी मॉनसून उत्तर प्रदेश में 2 दिन पहले प्रवेश कर चुका है. यूपी में आजमगढ़, अयोध्या और बरेली जैसे जिलों से मॉनसून की बारिश हो रही है. पिछले 24-48 घंटों में ललितपुर, अयोध्या, बस्ती, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर, गोंडा, संत कबीर नगर, हरदोई, बुलंदशहर, रामपुर, झांसी, शाहजहांपुर, गोरखपुर, बहराइच और पीलीभीत जैसे जिलों में झमाझम बारिश हो रही है. अगले 2 से 3 दिनों में तीन जुलाई तक मॉनसून पूरे उत्तर प्रदेश को आगोश में ले लेगा.
उत्तराखंड में मॉनसून की भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में 30 जून को पहुंचा है. मॉनसून उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों देहरादून समेत पूरे राज्य को कवर कर चुका है. अगले 3-4 दिनों तक राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. हिमाचल प्रदेश में मॉनसून 30 जून को पहुंचा है. हिमाचल में मंडी समेत कुछ जिलों में मॉनसून प्रवेश कर चुका है. 1 से 6 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना है.
Monsoon Rain Today in Delhi
पंजाब-हरियाणा में मॉनसून कब आएगा
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले 48 घंटों में 1 से 3 जुलाई के बीच परिस्थितियां बेहद सटीक हैं. अगले दो दिनों में हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून पहुंचने की उम्मीद है. 1 से 6 जुलाई के बीच गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटा तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ेंगी. पंजाब में अगले 48 से 72 घंटों में (2 से 4 जुलाई के बीच) मॉनसून की बारिश होगी. 2 से 4 जुलाई के बीच मॉनसून पंजाब के अधिकांश इलाकों को कवर करते हुए भारी बारिश लाएगा.
उत्तराखंड में मॉनसून की बारिश
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उत्तराखंड के ज़्यादातर हिस्सों में पहुंच गया है. देहरादून मौसम केंद्र के मुताबिक, अगले दो-तीन दिनों में भारी बारिश का अलर्ट है. मंगलवार को देहरादून में 57.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि चंपावत में 60 मिमी, कालसी में 49 मिमी और चकराता में 14 मिमी बारिश हुई. देहरादून और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट है. टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ और हरिद्वार के लिए येलो अलर्ट है.
मॉनसून के लिए मौसमी ट्रफ जरूरी
भारत मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर नरेश कुमार ने एनडीटीवी को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 3 जुलाई के आसपास दिल्ली पहुंच सकता है. पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्से भी अगले दो से तीन दिन में मॉनसून पहुंच जाएगा. मॉनसून की रफ्तार में अगले कुछ दिनों में सुधार होगा. आज कुछ हिमालय क्षेत्र में भी मॉनसून पहुंच है. दिल्ली में मॉनसून 3 या 4 जुलाई के आसपास पहुंचेगा. मौसमी मॉनसून ट्रफ (कम दबाव का क्षेत्र) अभी पंजाब से बंगाल की खाड़ी तक फैला है.
Rain in Agra
ये भी पढ़ें- मॉनसून के पहले दिल्ली NCR में मौसम ने मारी पलटी, 5 दिन का IMD अलर्ट, यूपी, उत्तराखंड में भी झमाझम बारिश
स्काईमेट वेदर के वैज्ञानिक डॉ. महेश पलावत ने कहा, मॉनसून मौसमी ट्रफ के साथ आगे बढ़ता है, जो अभी पंजाब से बंगाल की खाड़ी तक 1500 किलोमीटर में फैला है. ये नम हवाएं 3 या 4 जुलाई के आसपास दिल्ली पहुंचेंगी.बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम पूर्वी हवाएं मॉनसून की बारिश के लिए जरूरी हैं, जो अभी तक दिल्ली नहीं पहुंची हैं. जब ये नम हवाएं चलने लगेंगी तो मॉनसून की सक्रिय हुई.