मनी लॉन्ड्रिंग केस: अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की जमानत पर आज आ सकता है फैसला

पिंकी ईरानी का कहना था कि जैकलीन को पता था कि सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये की ठगी केस में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है. इसके बाद भी जैकलीन ने उससे गिफ़्ट लिए.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
ईडी ने अपनी चार्जशीट में अभिनेत्री को आरोपी बताया है.
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की रेगुलर जमानत पर आज फैसला आ सकता है. कल दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने सुनवाई के बाद फ़ैसला सुरक्षित रख लिया था. कल कोर्ट में जैकलीन के साथ पिंकी ईरानी पेश हुईं. मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन आरोपी हैं. कल सुनवाई के दौरान जैकलीन के वकील ने कोर्ट से कहा था कि वे जांच में सहयोग कर रही हैं. प्रवर्तन निदेशालय इस मामले में उन्हें परेशान कर रहा है. वहीं ED की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने कहा था कि जांच एजेंसी की जांच करने की यही प्रक्रिया होती है. इसके बाद जैकलीन के रेगुलर बेल की मांग की गई. जिसका ED ने विरोध किया. वहीं कोर्ट ने आज के लिए फ़ैसला सुरक्षित रख लिया.

ये भी पढ़ें- MCD चुनाव : अरविंद केजरीवाल की अपील, "वोट उन्हें दें, जो दिल्ली चला रहे हैं... उन्हें नहीं, जो तरक्की रोकते हैं..."

बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Jacqueline Fernandez के खिलाफ चार्जशीट पेश की थी. ईडी ने अपनी चार्जशीट में उन्हें आरोपी बताया है. सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये की ठगी केस में अभिनेत्री नोरा फ़तेही से भी दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा पूछताछ कर चुकी है. पुलिस के मुताबिक, पिंकी ईरानी ने ही सुकेश चंद्रशेखर से जैकलीन की मुलाकात कराई थी. पिंकी ईरानी का कहना था कि जैकलीन को पता था कि सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये की ठगी केस में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है. इसके बाद भी जैकलीन ने उससे गिफ़्ट लिए. हालांकि, जैकलीन ने कहा है कि पिंकी झूठ बोल रही है और उसे कोई जानकारी नहीं थी.

इससे पहले EOW ने जैकलीन फर्नांडिस के मैनेजर प्रशांत के पास से एक डुकाटी बाइक रिकवर की थी. इस बाइक की कीमत आठ लाख रुपये है. यह बाइक सुकेश चंद्रशेखर ने ठगी के पैसों से प्रशांत को दिलाई थी. फरवरी 2021 में यह बाइक सुकेश ने जैकलीन के मैनेजर को दी थी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: अमेरिका पर बुरी तरह भड़का ईरान! | Iran US Ceasefire |Mic On Hai