स्टालिन ने तमिलनाडु में चला नीतीश कुमार वाला दांव, महिलाओं के खाते में जमा किए 5 हजार रुपये, बदलेगा खेल?

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने तमिलनाडु में बिहार के सीएम नीतीश कुमार वाला दांव खेला है. चुनाव से ठीक पहले उन्होंने महिलाओं के खातों में 5-5 हजार रुपये भेजे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
एम के स्टालिन का नीतीश कुमार वाला दांव
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • तमिलनाडु में सीएम एमके स्टालिन ने चुनाव से ठीक पहले बड़ा दांव खेला है
  • कलैगनार महिला पात्रता योजना के तहत महिलाओं के खाते में जमा किए गए 5 हजार रुपये
  • बिहार में भी सीएम नीतीश कुमार ने चुनाव से ठीक पहले ऐसा ही दांव चला था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चेन्नई:

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी महिला लाभार्थी योजना के तहत 1.31 करोड़ महिला लाभार्थियों के खाते में पांच-पांच हजार रुपये जमा किए हैं. स्टालिन ने इसके साथ ही यह भी घोषणा की कि अगर आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) पार्टी सत्ता में आती है तो वे मासिक सहायता दोगुनी करके 2,000 रुपये कर देंगे.

उन्होंने बताया कि कलैगनार महिला पात्रता योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे 5,000 रुपये जमा कर दिए गए हैं. उन्होंने कहा, ‘आपको आज सुबह 5,000 रुपये मिल गए होंगे. मैंने यह राशि इसलिए प्रदान करने का निर्णय लिया है क्योंकि कुछ स्वार्थी तत्व आगामी चुनाव का हवाला देकर योजना को स्थगित करने का प्रयास कर रहे हैं.'

उन्होंने ‘एक्स' पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में कहा, ‘इसलिए, महिलाओं को मिलने वाली मासिक वित्तीय सहायता से वंचित करने के प्रयास का मुकाबला करने के लिए उन्होंने फरवरी से तीन महीने तक यह राशि प्रदान करने तथा इसके अलावा गर्मियों के दौरान उनके खर्चों को पूरा करने के लिए 2,000 रुपये भी प्रदान करने का निर्णय लिया है.' स्टालिन ने संदेश में कहा, ‘इतना ही नहीं, DMK के इस साल सत्ता में वापस आने के बाद 1,000 रुपये की मासिक राशि बढ़ाकर 2,000 रुपये कर दी जाएगी.'

DMK अध्यक्ष स्टालिन ने कहा, ‘मैं बहनों से अपील करता हूं कि वे अपने बच्चों की शिक्षा संबंधी जरूरतों, दवाइयों या अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए इस राशि का विवेकपूर्ण उपयोग करें' और उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी सत्ता में वापस आएगी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Bangladesh Election Results 2026: बांग्लादेश चुनाव में चली BNP की आंधी, Tarique Rahman होंगे नए PM!
Topics mentioned in this article