मिडिल ईस्ट संकट के बीच 2.20 लाख यात्रियों की भारत वापसी, 640 भारतीय ईरान से बाहर किए गए शिफ्ट

विदेश मंत्रालय के मुताबिक 28 फरवरी से अब तक पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र से करीब 2.20 लाख यात्री भारत लौट चुके हैं, जबकि 640 भारतीय नागरिकों को ईरान से सुरक्षित बाहर शिफ्ट किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
खाड़ी देशों में फंसे लोगों को लाया जा रहा वापस
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • 28 फरवरी से पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र से लगभग दो लाख बीस हजार भारतीय यात्री सुरक्षित भारत लौट चुके हैं
  • संयुक्त अरब अमीरात के विभिन्न शहरों से भारत के लिए सीमित उड़ानें संचालित हो रही हैं और उड़ानें धीरे-धीरे बहाल
  • ईरान में फंसे भारतीय जमीनी सीमा के रास्ते आर्मेनिया में प्रवेश कर चुके हैं और 90 से अधिक अजरबैजान में हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में बने हालात के बीच भारत लौटने वाले यात्रियों और ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर विदेश मंत्रालय ने अहम जानकारी साझा की है. मंत्रालय के मुताबिक, 28 फरवरी से अब तक पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र से लगभग 2.20 लाख यात्री भारत वापस लौट चुके हैं, जबकि ईरान से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया भी लगातार जारी है.

पश्चिम एशिया से 2.20 लाख यात्री भारत लौटे, उड़ानें बहाल

विदेश मंत्रालय ने सोमवार को जारी आंकड़ों में बताया, “28 फरवरी 2026 से अब तक पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र से लगभग 2,20,000 यात्री भारत लौट चुके हैं. संयुक्त अरब अमीरात में दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ानें आज सुबह अस्थायी रूप से निलंबित होने के बाद धीरे‑धीरे फिर से शुरू हो रही हैं. भारतीय और संयुक्त अरब अमीरात की एयरलाइंस द्वारा सीमित उड़ानें अबू धाबी, रस अल खैमाह और फुजैराह से भी संचालित हो रही हैं. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आज भारत के विभिन्न गंतव्यों के लिए 45 से अधिक उड़ानें निर्धारित हैं.”

ये भी पढ़ें : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हैं 22 भारतीय झंडे वाले कार्गो जहाज, सभी 611 नाविक सुरक्षित: शिपिंग मंत्रालय

Advertisement

ईरान से भारतीय नागरिकों की निकासी जारी, आर्मेनिया‑अजरबैजान पहुंचे लोग

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, बड़ी संख्या में ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को वहां से बाहर निकालने की प्रक्रिया लगातार जारी है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोमवार को कहा, “भारत सरकार ईरान में भारतीय नागरिकों से संबंधित स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और उनकी सुरक्षा एवं कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. तेहरान स्थित भारतीय दूतावास की सहायता से ईरान में मौजूद 550 से अधिक भारतीय नागरिक जमीनी सीमा के रास्ते आर्मेनिया में प्रवेश कर चुके हैं, जबकि 90 से अधिक भारतीय नागरिक अजरबैजान में भी प्रवेश कर चुके हैं.”

Advertisement

ये भी पढ़ें : ईरान से अर्मेनिया और फिर दिल्ली में लैंडिंग, 70 भारतीयों की हुई वतन वापसी, अपनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

तेहरान दूतावास सक्रिय, छात्रों और नाविकों की सुरक्षा पर फोकस

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास पूरी तरह से फंक्शनल बना हुआ है. इसके साथ ही, पिछले कुछ दिनों में भारतीय दूतावास ने तेहरान के बाहर स्थित इलाकों से भारतीय छात्रों को ईरान के भीतर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है. सरकार भारतीय नाविकों को रोजगार देने वाली कंपनियों के साथ उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार संपर्क में है और सभी भारतीय नागरिकों को दूतावास के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है. विदेश मंत्रालय पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में बदलती स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है.

भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों को अहम जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए विदेश मंत्रालय का एक विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जबकि राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ भी समन्वय जारी है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | West Bengal में राजनैतिक हिंसा पर बीच Debate Panelist में आर-पार! | Elections