श्रद्धा के शव के टुकड़े फेंकने के लिए आरोपी आफ़ताब ने बनाया था एक रफ साइट प्लान

पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच वित्तीय मुद्दों को लेकर आए दिन झगड़ा होता था. ऐसा संदेह है कि दोनों के बीच झगड़ा होने पर ही पूनावाला ने 18 मई की शाम को 27 वर्षीय श्रद्धा वालकर की हत्या कर दी थी.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
पुलिस को जांच में पता चला है कि आफताब और श्रद्धा का कॉमन फ्रैंड ड्रग्स बेचता था.
नई दिल्ली:

आरोपी आफताब पूनावाला के फ्लैट से एक रफ साइट प्लान पुलिस को मिला है. श्रद्धा के शव के टुकड़े आफ़ताब ने जहां-जहां फेंके हैं, उसका ये एक रफ साइट प्लान है, जो आरोपी ने बनाया था. बता दें आफताब को 12 नवंबर को दिल्ली पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में किराये के अपने फ्लैट में श्रद्धा की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. पुलिस ने कहा था कि आफताब ने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या की तथा उसके शव के करीब 35 टुकड़े किए जिसे उसने घर पर 300 लीटर के फ्रिज में लगभग तीन सप्ताह तक रखा और फिर उन्हें अलग-अलग इलाकों में कई दिनों तक फेंकता रहा.

आफताब के पिता से दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की थी. आफताब और श्रद्धा को लेकर ये पूछताछ हुई थी. आफताब ड्रग्स लेता था या नहीं इस पर भी सवाल पूछे गए थे. सूत्रों के मुताबिक आफ़ताब से भी उसके पिता की बात कराई गई थी. 

पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच वित्तीय मुद्दों को लेकर आए दिन झगड़ा होता था. ऐसा संदेह है कि दोनों के बीच झगड़ा होने पर ही पूनावाला ने 18 मई की शाम को 27 वर्षीय श्रद्धा वालकर की हत्या कर दी थी.

पुलिस को जांच में पता चला है कि आफताब और श्रद्धा का कॉमन फ्रैंड ड्रग्स बेचता था और आफ़ताब ड्रग्स लेता था. पुलिस अब इस स पहलू से भी मामले की जांच कर रही है. इससे पहले आफताब ने खुलासा किया था कि उसने श्रद्धा की हत्या में इस्तेमाल हथियार को गुरुग्राम की DLF फेज 3 की झाड़ियो में फेंका था. इस खुलासे के बाद से दिल्ली पुलिस की टीम 2 बार गुरुग्राम में उन झाड़ियों की जांच कर चुकी है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:- 
MCD चुनाव प्रदूषित Vs मेरी चमकती दिल्‍ली का होगा : NDTV टाउनहॉल में दिल्‍ली कांग्रेस अध्‍यक्ष अनिल चौधरी
विदेशी यात्रियों को बड़ी राहत, भारत सरकार ने खत्म की Air Suvidha फॉर्म भरने की शर्त

Featured Video Of The Day
Sawaal India Ka | Bihar New CM Samrat Chaudhary पर चर्चा क्यों इधर-उधर की गाने लगीं RJD प्रवक्ता?