132 साल बाद झांसी में इतनी गर्मी! 'नौतपा' से तप रहे देश के ये 10 शहर

दिल्ली में मई के आखिरी दिनों में तापमान में तेज़ वृद्धि देखी गई है. मंगलवार को दिल्ली रिज में 47.5 डिग्री सेल्सियस और आया नगर में 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. यह इन दोनों स्टेशनों में दर्ज किया गया सबसे ज्यादा तापमान था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिल्ली में अगले कुछ दिन तक भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहेगी.
नई दिल्ली:

उत्तरी भारत के राज्यों में झुलसाने वाली गर्मी का प्रकोप जारी है. रोज अधिकतम तापमान नए रिकॉर्ड पर पहुंच रहा है.  राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में पारा 50 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, उत्तरी भारत में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहेगी. नौतपा के दौरान पड़ रही गर्मी से कई शहर झुलस रहे हैं. आगरा, देहरी, हमीरपुर, झांसी, नारनौल, अयंगर (दिल्ली), दिल्ली (रिज), रीवा, रोहतक और वाराणसी स्टेशनों पर अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है. तापमान के मामले में झांसी का 132 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है.

गर्मी से झुलस रहे ये शहर 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की और से जारी आकंड़ों के मुताबिक झांसी स्टेशन में 49.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. जिसके साथ ही 132 साल का रिकॉर्ड टूट गया है. झांसी में साल 1892 से अब तक तापमान कभी 49 डिग्री पर नहीं पहुंचा था. यूपी के आगरा में 48.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो अब तक का सबसे अधिक तापमान है. 

हमीरपुर में 48.2 और नारनौल में 48.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. वहीं  वाराणसी  में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान है. बिहार के डेहरी में 47.0 डिग्री तापमान दर्ज किया जो यहां का अब तक का और इस महीने का सबसे अधिक तापमान रहा.

नई दिल्ली के अयानगर में 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान और नई दिल्ली (रिज) में 47.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. मध्य प्रदेश के रीवा में 48.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. हरियाणा के रोहतक में 48.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ, जो अबतक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान है .

Advertisement

बता दें कि  उत्तरी भारत के राज्यों में जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश राज्य आते हैं और इस समय इन राज्यों में लू चल रही है. यहां का तापमान लोगों को जला रहा है.  

दिल्ली में पारा 50 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में पारा 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया. राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं तथा झुलसाने देने वाली धूप की वजह से खासकर दिल्ली के बाहरी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली में अगले कुछ दिन तक भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहेगी. मंगलवार को शहर की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा.

Advertisement

शहर के बाहरी इलाके मुंगेशपुर और नरेला में पारा 49.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस अधिक है.  तापमान नजफगढ़ में 49.8 डिग्री जबकि पीतमपुरा एवं पूसा में 48.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

क्या है नौतपा? 

मई के तीसरे हफ्ते से जून के पहले हफ्ते की अवधि को नौतपा कहा जाता है. दरअसल इस दौरान भयानक हीटवेव चलती है. इसे हॉट वेदर सीजन भी कहा जाता है. रोहिणी नक्षत्र आते ही नौतपा की शुरुआत होती है और इसी के साथ गर्मी बढ़़ जाती है.

ये भी पढ़ें- रिकॉर्ड तोड़ बढ़ती गर्मी में खुद को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए डॉक्टर ने बताए ये उपाय

Video : Youtuber Bobby Kataria के काले कारनामों की लंबी लिस्ट, पुलिस ने ऐसे गिरफ्त में लिया

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: जंग के बीच भारत आएगी LPG की बड़ी खेप! | LPG Cylinder