20 days ago

प्रयागराज के ऐतिहासिक माघ मेले में आज मौनी अमावस्या पर आस्था का सागर उमड़ पड़ा है. तड़के से ही लाखों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम पहुंचकर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. संगम तट पर ‘हर हर गंगे' और आस्था के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है. भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं. मेला क्षेत्र में 900 अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो. घाटों पर लगातार निगरानी रखने के लिए मोटरबोट और जल पुलिस की टीमों को लगाया गया है. साथ ही मेडिकल इमरजेंसी से निपटने के लिए एंबुलेंस और स्वास्थ्य टीमों को भी रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया गया है.

Mauni Amavsya 2026 Live Updates:
 

Jan 18, 2026 20:17 (IST)

4 करोड़ 36 लाख लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

मौनी अमावस्या के स्नान पर्व पर शाम 6 बजे तक लगभग 4 करोड़ 36 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई है.

Jan 18, 2026 18:16 (IST)

3.82 करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

मौनी अमावस्या के स्नान पर्व पर आज शाम 4 बजे तक लगभग 3.82 करोड़ लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई.

Jan 18, 2026 14:43 (IST)

प्रयागराज: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का दावा, मौनी अमावस्या पर स्नान करने से रोका गया

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने रविवार को दावा किया कि मौनी अमावस्या के मौके पर प्रयागराज माघ मेले के दौरान राज्य प्रशासन ने उन्हें संगम नोज की ओर जाने से रोक दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें संगम घाट जाते समय बीच रास्ते में रोक दिया। स्थिति यह हो गई कि मुझे और मेरे अनुयायियों को पवित्र स्नान किए बिना ही वापस अपने अखाड़े में लौटने के लिए मजबूर किया गया.

Jan 18, 2026 13:07 (IST)

मौनी अमावस्या के स्नान पर 12:00 बजे तक 3.15 करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर प्रयागराज संगम तट पर आस्था का सागर उमड़ पड़ा. प्रशासन के अनुसार दोपहर 12 बजे तक 3.15 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में डुबकी लगाई. तड़के से ही स्नान घाटों पर भारी भीड़ जुटी हुई है और श्रद्धालुओं का लगातार आवागमन जारी है.

Jan 18, 2026 12:12 (IST)

मौनी अमावस्या की हार्दिक शुभकामनाएं, मां गंगा देशवासियों का कल्याण करें: प्रियंका गांधी वाड्रा

मौनी अमावस्या के अवसर पर हरिद्वार से लेकर वाराणसी और प्रयागराज तक आस्था का भव्य संगम देखने को मिल रहा है. कड़ाके की ठंड के बावजूद लाखों की संख्या में श्रद्धालु घाट पर पहुंचकर स्नान कर रहे हैं. इसी बीच, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने देशवासियों को मौनी अमावस्या की शुभकामनाएं दी. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "तप, त्याग, ध्यान, और दान के पावन महापर्व मौनी अमावस्या की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. मोक्षदायिनी मां गंगा सभी देशवासियों का कल्याण करें। हर हर गंगे."

Jan 18, 2026 11:57 (IST)

मौनी अमावस्या पर संगम में 'स्नान' करने आए श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा

प्रयागराज माघ मेले के दौरान मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम में 'स्नान' करने आए श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की जा रही हैं.

Advertisement
Jan 18, 2026 11:32 (IST)

प्रयागराज में मौनी अमावस्या स्नान पर साधु-संतों का जमावड़ा

मौनी अमावस्या के मौके पर प्रयागराज में संगम नगरी में श्रद्धालुओं के साथ साधु-संतों का भी जमावड़ा देखने को मिल रहा है. पूरी संगम नगरी भगवा रंग में रंगी नजर आ रही है. 

Jan 18, 2026 11:28 (IST)

प्रयागराज: माघ मेले में मौनी अमावस्या पर संगम नोज़ पर बढ़ी भीड़, शंकराचार्य के जुलूस में धक्का-मुक्की

प्रयागराज में माघ मेले के मौनी अमावस्या स्नान पर संगम नोज पर सुबह श्रद्धालुओं का भारी दबाव देखने को मिला. इसी दौरान ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जब संगम की ओर बढ़ रहे थे, तो प्रशासन ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए उन्हें रथ से उतरकर पैदल जाने का आग्रह किया. हालांकि समर्थक और भक्त इस बात पर सहमत नहीं हुए और रथ को आगे बढ़ाने लगे. जिससे मौके पर पुलिस के साथ हल्की धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई. स्थिति नियंत्रण से बाहर न जाए, इसके लिए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का जुलूस रोक दिया गया. मौके पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और हालात को सामान्य करने में जुटे रहे.

Advertisement
Jan 18, 2026 10:33 (IST)

माघ मेले का तीसरा और सबसे बड़ा स्नान मौनी अमावस्या

माघ मेले का तीसरा और सबसे बड़ा स्नान मौनी अमावस्या के दिन होता है. ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज, वाराणसी और हरिद्वार पहुंच रहे हैं. रविवार सुबह घने कोहरे और ठंड के मौसम के बीच मौनी अमावस्या के मौके पर पवित्र स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम घाट आए.

Jan 18, 2026 10:30 (IST)

आसमान से देखिए प्रयागराज में मौनी अमवस्या स्नान का अद्भुत नजारा

प्रयागराज में आस्था का भव्य संगम देखने को मिल रहा है. कड़ाके की ठंड के बावजूद सुबह-सुबह लाखों की संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचे और पवित्र स्नान किया. आसमां से संगम नगरी का नजारा एकदम अद्भुत दिख रहा है.

Advertisement
Jan 18, 2026 10:27 (IST)

मौनी अमावस्या पर धार्मिक अनुष्ठान करते हुए लोग

मौनी अमावस्या के अवसर पर धार्मिक नगरी हरिद्वार, वाराणसी और प्रयागराज में आस्था का भव्य संगम देखने को मिल रहा है. कड़ाके की ठंड के बावजूद सुबह-सुबह लाखों की संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचे और पवित्र स्नान किया. इस दौरान लोग धार्मिक अनुष्ठान भी करते हुए नजर आए.

Jan 18, 2026 09:58 (IST)

आसमां से देखए प्रयागराज के माघ मेले का नजारा

Advertisement
Jan 18, 2026 09:21 (IST)

योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को मौनी अमावस्या की बधाई दी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मौनी अमावस्या के पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए नव उत्साह और नव उमंग के संचार की कामना की है. आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘दान, व्रत और त्याग की प्रेरणा देने वाले आस्था के महापर्व मौनी अमावस्या की सभी श्रद्धालुओं और प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई.’’

Jan 18, 2026 08:58 (IST)

प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर सुबह 8 बजे तक 1.3 करोड़ लोगों ने लगाई गंगा में डुबकी

मौनी अमावस्या के पवित्र स्नान पर्व पर प्रयागराज में आस्था का अद्भुत सैलाब उमड़ पड़ा है. प्रशासन के अनुसार आज 8 बजे तक करीब 1.3 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई, जिसके साथ ही पूरा माघ मेला क्षेत्र भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गया. तड़के से ही स्नान घाटों पर भीड़ लगातार बढ़ती रही और श्रद्धालु लंबी कतारों में संगम तक पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाते दिखाई दिए.

Jan 18, 2026 08:54 (IST)

मौनी अमावस्या पर हरिद्वार-वाराणसी-प्रयागराज में दिखा आस्था का भव्य संगम

मौनी अमावस्या के अवसर पर धार्मिक नगरी हरिद्वार, वाराणसी और प्रयागराज में आस्था का भव्य संगम देखने को मिल रहा है. कड़ाके की ठंड के बावजूद सुबह-सुबह लाखों की संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचे और पवित्र स्नान किया. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच श्रद्धालु स्नान के बाद मंदिरों में दर्शन-पूजन में लीन हैं.

Jan 18, 2026 08:06 (IST)

प्रयागराज में देशभर से पहुंच रहे लोग

प्रयागराज, यूपी | मौनी अमावस्या के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कोहरे और ठंड के बावजूद संगम घाट पर स्नान करने पहुंच रहे हैं.

Jan 18, 2026 08:04 (IST)

हरिद्वार में भी आस्था की डुबकी लगाने के लिए उमड़ा हुजूम

हरिद्वार में भी आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. यहां भी गंगा घाट पर लोगों के लिए खास बंदोबस्त किए गए हैं.

Jan 18, 2026 08:01 (IST)

मौनी स्नान पर श्रद्धालुओं के लिए क्या-क्या बंदोबस्त

माघ मेला 800 हेक्टेयर क्षेत्र में सात सेक्टर में बसाया गया है. मेला क्षेत्र में 25,000 से अधिक शौचालय स्थापित किए गए हैं और 3500 से अधिक सफाईकर्मी तैनात हैं. छोटी अवधि का कल्पवास करने के इच्छुक पर्यटकों के लिए माघ मेला में टेंट सिटी बसाई गई है जहां ध्यान और योग आदि की सुविधाएं मौजूद हैं. 

Jan 18, 2026 07:53 (IST)

मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं

मेले में भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए बैरिकेडिंग, मार्ग‑दर्शन और पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए लगातार घोषणाएं की जा रही हैं. प्रशासन का दावा है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुचारू रूप से स्नान करने में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए सभी विभाग अलर्ट मोड पर हैं.

Jan 18, 2026 07:49 (IST)

प्रयागराज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, 900 अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात

भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं. मेला क्षेत्र में 900 अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो. घाटों पर लगातार निगरानी रखने के लिए मोटरबोट और जल पुलिस की टीमों को लगाया गया है. साथ ही मेडिकल इमरजेंसी से निपटने के लिए एंबुलेंस और स्वास्थ्य टीमों को भी रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया गया है.

Jan 18, 2026 07:43 (IST)

मौनी अमावस्या का पर्व आज, प्रयागराज माघ मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

प्रयागराज के ऐतिहासिक माघ मेले में आज मौनी अमावस्या पर आस्था का सागर उमड़ पड़ा। तड़के से ही लाखों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम पहुंचकर पुण्य की डुबकी लगा रहे हैं. संगम तट पर ‘हर हर गंगे’ और आस्था के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है.

Featured Video Of The Day
India US Trade Deal, Budget 2026 से Tamil Nadu Elections तक...NDTV पर Nirmala Sitharaman EXCLUSIVE