केरल में सड़क पर महिला पर चाकू से हमला, भागने में कामयाब रहा आरोपी

केरल के कोच्चि में शनिवार सुबह सड़क पर चाकू से एक व्यक्ति ने महिला पर हमला कर दिया. पुलिस के मुताबिक, घटना कलूर के आजाद रोड पर सुबह करीब 11 बजे हुई.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins

केरल के कोच्चि में शनिवार सुबह सड़क पर चाकू से एक व्यक्ति ने महिला पर हमला कर दिया. पुलिस के मुताबिक, घटना कलूर के आजाद रोड पर सुबह करीब 11 बजे हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक और दो युवतियों के बीच यह घटना कहासुनी के बाद हुई.  उस व्यक्ति ने कथित तौर पर महिलाओं में से एक के सिर पर चाकू से वार करने की कोशिश की, लेकिन उसका दोस्त वार को रोकने में कामयाब रहा.

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गया. घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल के वीडियो में खून और पास में पड़ा चाकू दिखाई दे रहा है. पुलिस ने चाकू जब्त कर लिया है और हमलावर को पकड़ने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें-

मद्रास उच्च न्यायालय ने लगाया तमिलनाडु के मंदिरों में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध
महाराष्ट्र में ज़ीका वायरस का पहला मरीज मिला, हालत स्थिर
"मैं जहां भी जाता हूं, भारत को अपने साथ लेकर चलता हूं": गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Trump की नाकेबंदी से ईरान को झटका? | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article