- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कुल 42 मुस्लिम उम्मीदवार विजयी हुए, जो पिछले चुनाव की तुलना में दो कम हैं
- तृणमूल कांग्रेस ने 47 मुस्लिम उम्मीदवार दिए और उनमें से 31 चुनाव जीतने में सफल रहे
- कांग्रेस ने 70 मुस्लिम प्रत्याशी उतारे, जिनमें से दो ने विधानसभा सीटें जीतीं
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने इस बार 47 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया था. वहीं कांग्रेस ने 70 मुस्लिम प्रत्याशी उतारे थे. वाम मोर्चा ने 29 और मौलाना पीरजादा अब्बास सिद्दीकी के इंडियन सेकुलर फ्रंट ने 24 मुस्लिमों को टिकट दिया था. हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) ने 90 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव मैदान में खड़े कर दिए. पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से कुल 42 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में 44 मुस्लिम विधायक जीते थे. तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 31 मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव जीतने में सफल रहे. इनमें नाम मोहम्मद शमीम अहमद मोल्ला (मगराहाट पश्चिम) और सबिना यास्मिन हैं. पीरजादा नौशाद सिद्दीकी के नेतृत्व वाली इंडियन सेकुलर फ्रंट (ISF) ने 1 सीट भांगड़ जीती. नौशाद सिद्दीकी ने टीएमसी के शौकत मोल्ला को 32088 वोटों से हराया. कांग्रेस ने 2 सीटें, हुमायूं कबीर की AJUP ने 2 सीटें और सीपीएम ने 1 सीट पर जीत दर्ज की.
ममता के 31 मुस्लिम विधायक (Bengal Election Result)
- अमदंगा सीट- मोहम्मद सिद्दीकी- अरिंदम डे (बीजेपी) : 2995
- बादुरिया सीट- बुरहानुल मुकद्दिम - सुकीर्ति कुमार(बीजेपी) : 40061
- बशीरहाट पश्चिम - तौसिफुर रहमान- मुसा करीमुल्ला (आईएसएफ) : 57670
- भगवानगोला - रेयात हुसैन सरकार - महमुदल हसन (सीपीएम) : 56407
- भरतपुर - मुस्तफिजुर रहमान - अनामिका घोष (बीजेपी) : 30753
- कनिंग पूर्बा - बहरुल इस्लाम - अराबुल इस्लाम (आईएसएफ) : 91954
- चाकुलिया - आजाद मिन्हाजुल - मनोज जैन (बीजेपी) 28011
- छपरा - जबर शेख - सैकत सरकार (बीजेपी) : 30780
- चोपरा - हमीदुल रहमान - शंकर अधिकारी (बीजेपी) : 69124
- डेगंगा - अनीसुर रहमान - मोफिदुल हक (आईएसएफ) : 17818
- गोलपोखर - गुलाम रब्बानी- सराजीत बिस्वास : 83790
- हनसन - फैयज हक- निखिल बनर्जी (बीजेपी) : 28298
- हरिहपारा - नियामत शेख- बिजय शेख (एयूजेपी) : 12665
- हरिश्चंद्रपुर - मतीबुर रहमान -रतन दास (बीजेपी) : 48271
- हरोरा - अब्दुल मतीन - पियारुल इस्लाम (आईएसएफ) : 49341
- इताहर - मुशर्रफ हुसैन - सबिता बर्मन(बीजेपी) : 27878
- जालंगी - बाबर अली - इयानुस अली (सीपीआई) : 21516
- कालीगंज - अलीफा अहमद - बापन घोष (बीजेपी) : 10172
- कस्बा - अहमद जावेद खान- बनर्जी संदीप (बीजेपी) : 20974
- कोलकाता पोर्ट - फिरहाद हकीम : राकेश सिंह (बीजेपी) : 56080
- लालगोला - अब्दुल अजीज -तोहिदुर रहमान (कांग्रेस) : 18960
- मागराहाट वेस्ट - शमीम अहमद - गौरसुंदर (बीजेपी) : 58503
- मेतियाबुरुज - अब्दुल खलीक - बीर बहादुर (बीजेपी) : 87879
- मोथाबारी - इस्लाम नजरुल : निबारन घोष (बीजेपी) : 10496
- मुराराई - मोशर्रफ हुसैन - संजीबुर रहमान (कांग्रेस) : 37705
- पलाशीपारा - रुकबानपुर रहमान - अनीमा दत्ता (बीजेपी) : 11454
- रघुनाथगंज - अखरुज्जमान - नासिर शेख (कांग्रेस) : 40555
- शमशेरगंज - मोहम्मद नूर - नज्मे आलम (कांग्रेस) : 7587
- शुजापुर - सबीना यास्मिन - अब्दुल हन्नान(कांग्रेस) : 60287
हुमायूं कबीर दोनों सीटों से जीते
नोवदा - हुमायूं कबीर (एयूजेपी) - राणा मंडल (बीजेपी) : 27943
रेजिनगर - हुमायूं कबीर(एयूजेपी) -बापन घोष (बीजेपी) : 58876
कांग्रेस से 2 मुस्लिम जीते
रानीनगर - जुल्फिकार अली(कांग्रेस)- अब्दुल सौमिक (टीएमसी) : 2701
फरक्का - मोताब शेख - सुनील चौधरी (बीजेपी) : 8193
ये भी पढ़ें- अविवाहित, ब्राह्मण और बड़े नेता के बेटे... ममता के सिपहसालार रहे शुभेंदु अधिकारी ने कैसे बंगाल में दिलाई विजय
ISF और लेफ्ट का 1-1 मुसलमान विधायक
दोमकल - मोस्ताफिजुर रहमान(सीपीएम) - हुमायूं कबीर(टीएमसी) : 16296
भांगड़ - नौशाद सिद्दीकी(आईएसएफ) - शौकत मोल्ला (टीएमसी) : 32088













