केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा की हार के बाद देश के किसी भी राज्य में वाम दलों की सरकार नहीं बची है. वामपंथी दलों ने 1957 में केरल में पहली बार सत्ता हासिल की थी और अब पांच दशक बाद वहां से विदाई हुई है. पश्चिम बंगाल में 1977 से 34 वर्षों तक लेफ्ट की सरकार रही थी लेकिन टीएमसी ने उसे सत्ता से बाहर कर दिया.