मैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी... बंगाल चुनाव परिणाम पर बोलीं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजे आने के बाद ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें उन्होंने ऐलान किया कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगी. ममता ने कहा कि वह हारी नहीं हैं, इसलिए राजभवन नहीं जाएंगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

पश्चिम बंगाल में चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें उन्होंने ऐलान किया कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगी. उन्होंने अपनी हार के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया. साथ ही यह भी कहा कि 'मैं हारी नहीं हूं, मैं इस्तीफा नहीं दूंगी.'

ममता बनर्जी ने एक बार फिर बीजेपी पर 100 सीटें चुराने का आरोप लगाया. उन्होंने चुनाव आयोग पर भी कई आरोप लगाए. ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह काउंटिंग सेंटर पहुंची थी, तो वहां उनके साथ मार-पीट हुई. 

प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में ममता बनर्जी ने कहा कि हम हारे नहीं हैं. हमारी 100 सीटें चुरा ली गई हैं. हमारी लड़ाई बीजेपी से नहीं, बल्कि चुनाव आयोग से थी. ममता ने आखिरी में जाते-जाते कहा, 'मैं हारी नहीं हूं, इसलिए मैं राजभवन नहीं जाउंगी. मैं इस्तीफा नहीं दूंगी.' 

यह भी पढ़ेंः ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इनकार, जानें पश्चिम बंगाल में अब कैसे बनेगी नई सरकार

Advertisement

ममता बोलीं- ऐसा कभी नहीं देखा

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि इस समय जो हो रहा है, वैसा उन्होंने कभी नहीं देखा. उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह महाराष्ट्र, हरियाणा और बिहार में चुनाव चुराया था, वैसे ही बंगाल में चुनाव चुराया है. उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे सिस्टम पर कब्जा करने के लिए लोकतंत्र की हत्या की गई.

उन्होंने कहा, 'सीआरपीएफ के लोग तो गुंडे जैसे व्यवहार कर रहे थे. वो कैंडिडेट तक को काउंटिंग सेंटर के अंदर नहीं जाने दे रहे थे. सेंटर फोर्स ऐसा व्यवहार कर सकती है, मैंने कभी नहीं सोचा था. मैंने मनमोहन, देवगौड़ा, गुजराल सरकार को भी देखा लेकिन मैंने ऐसा अत्याचार कभी नहीं देखा. क्या आप देश को लूटना चाहते हैं?'

Advertisement

उन्होंने कहा कि 'न्यायपालिका नहीं है, चुनाव आयोग बायस है, भारत सरकार एक पार्टी रूल देखना चाहती है तो लोग कैसे न्याय करेगी. आप सबकुछ जोर जबरदस्ती से कब्जा करना चाहते हैं. हम बाउंस बैक करेंगे. हम लड़ाई जारी रखेंगे.'

यह भी पढ़ेंः मैं चुप नहीं बैठूंगी... ममता बनर्जी ने बंगाल में हार के बाद बता दिया अपना इंडिया गठबंधन प्लान

बंगाल के इतिहास का काला अध्यायः ममता 

ममता बनर्जी ने चुनाव नतीजों पर कहा कि कल जो हुआ, वह बंगाल के इतिहास में काला अध्याय था. 

उन्होंने कहा कि 'अगर BJP निष्पक्ष तरीके से जीती होती, तो मैं कुछ भी नहीं कहती. अगर केंद्रीय बल इस तरह का बर्ताव कर सकते हैं, तो मेरे पास देखने के लिए कुछ नहीं बचा है. मैंने केंद्र में पहले भी BJP की सरकारें देखी हैं, लेकिन ऐसा कुछ कभी नहीं देखा. लोकतंत्र इस तरह से काम नहीं करता है.'

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, 'बीजेपी ने गुंडों के साथ मिलकर पूरे बंगाल में जुल्म ढाना शुरू कर दिया है. पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. बीजेपी, टीएमसी की महिला समर्थकों को रेप की धमकियां दे रही हैं.'

Advertisement

ममता बनर्जी ने कहा कि 'अब मैं बिना किसी पद के नई दिल्ली के खिलाफ लड़ूंगी. मेरी पार्टी उन लोगों का साथ देगी, जिन पर बीजेपी के कार्यकर्ता जुल्म ढा रहे हैं.'

यह भी पढ़ेंः मैं अगर जीत भी जाती तो विधानसभा नहीं जाती, मैं कम अहम शख्स के रूप में खुद को रखना चाहती हूं: ममता बनर्जी
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
DC vs CSK Live IPL Match: दिल्ली और चेन्नई में प्ले-ऑफ के लिए भिड़त, ऐसा रहा है इतिहास