भाजपा ने बंगाल में विधायक दल के नेता चयन के लिए अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी को बंगाल के लिए केंद्रीय सह‑पर्यवेक्षक बनाया गया है. वे शाह के साथ काम करेंगे. असम में भी भाजपा ने विधायक दल के नेता चुनाव के लिए जे. पी. नड्डा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.