ममता बनर्जी का नया नारा हो रहा वायरल, बीजेपी पर आरोप- सालों देश की मिट्टी पर रहने वाले से मांग रहे प्रमाण

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रैली में कहा कि असली वोटर्स के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं. इससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं. साथ ही, पहचान और नागरिकता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ममता बनर्जी (PTI)
West Bengal:

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही सियासत तेज होते जा रही है. भवानीपुर सीट को लेकर ममता बनर्जी का लगातार बयान आ रहा है. जबकि बीजेपी की ओर से लगातार बयान सामने आ रहे हैं. इस बीच पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी पर तंज कसते हुए नारा दिया 'आप चाहे कितना भी करो हमला, फिर से जीतेगा बंगाल' जो काफी वायरल हो रहा है. ममता बनर्जी बुधवार (25 मार्च) को जलपाईगुड़ी में जनसभा करने के दौरान यह नारा दिया. वहीं ममता ने SIR के जरिए वोट काटने समेत नागरिकता साबित करने जैसे कई आरोप लगाते हुए बीजेपी पर तीखा हमला बोला.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रैली में कहा कि असली वोटर्स के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं. इससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं. साथ ही, पहचान और नागरिकता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

मिट्टी पर इतने दिन रहने के बाद भी विदेशी कह रहे

ममता ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, लोग इतने दिन इसी मिटटी पर रहने के बाद आप हमें विदेशी नागरिक कह रहे हैं. आप कह रहे हैं हमें प्रमाण देना होगा कि हम इस देश के नागरिक हैं या नहीं. पहले आप प्रमाणित करें कि आप इस देश के नागरिक है या नहीं. पहले आप यह साबित करें कि आप इस देश के नागरिक हैं या नहीं और उसके बाद लोगों के सामने किसी दूसरे व्यक्ति को चुनौती दें.

बंगाल को खत्म करना चाहते हैं

ममता बनर्जी ने आरोप लगाए कि वे (बीजेपी) बंगाल राज्य को ही खत्म कर देना चाहते हैं. इसके लिए बहुत सारी योजनाएं बनाई गई हैं. उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा, "आपको बिहार में मिला दिया जाएगा. मैंने उत्तरी बंगाल के बंटवारे को रोक दिया है. यह बात कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर सामने आई थी और मैंने उसी दिन इसके खिलाफ आवाज उठाई थी. याद रखिए, मैंने लोगों के अधिकारों के लिए सड़कों से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी है."

Advertisement

इसी बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 'आप चाहे कितना भी करो हमला, फिर से जीतेगा बंगाल' का नारा दिया. उन्होंने कहा, "4 तारीख को वोटों की गिनती है. इसीलिए कहा जाता है कि 1, 2, 3, 4, हारेगी भाजपा."

ममता बनर्जी ने पेट्रोल की कीमतों और महंगाई के मुद्दे को लेकर भी भाजपा को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा, "फिर से पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं. सामान के दाम बढ़ रहे हैं. मेरे हाथ में कुछ भी नहीं है. मेरे हाथ से सभी कुछ ले लिया गया है. मेरे हाथ में सिर्फ एक चीज है, और वो मेरे पास लोग हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः बंगाल में असदुद्दीन ओवौसी और हुमायूं कबीर साथ लड़ेंगे चुनाव, कहा - ये गठबंधन कभी नहीं टूटेगा

Featured Video Of The Day
CCTV: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, मॉडल हर्षिल कालिया की मौत का 'वो खौफनाक पल'