राहुल गांधी की संगति में मल्लिकार्जुन खरगे की भाषा भी बिगड़ गई है : अमित शाह

गृह मंत्री ने कहा कि पिछले 12 साल में देश में आतंकवाद को पूरी तरह से समाप्त करने वाले मोदी जैसे नेता को ‘आतंकवादी’ कहना अत्यंत निंदनीय है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पीएम मोदी को आतंकवादी कहने को सार्वजनिक आचरण की सीमा लांघना बताया.
  • अमित शाह ने कहा कि मोदी ने पिछले बारह वर्षों में देश से आतंकवाद को पूरी तरह समाप्त किया है.
  • उन्होंने राहुल गांधी के प्रभाव में खरगे की भाषा बिगड़ने लगी है और कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि विपक्षी दल के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को 'आतंकवादी' कहकर ‘सार्वजनिक आचरण की सभी सीमाएं लांघ' दी है और देश को शर्मिंदा' किया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद का खात्मा करने वाले नरेंद्र मोदी जी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आतंकवादी कह रहे हैं.

दमदम उत्तर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा के आसपास रहने से खरगे जी की भाषा भी बिगड़ने लगी है. सुनो, राहुल बाबा... मोदी जी पर जितनी गालियां बरसाओगे, जितना कीचड़ उछालोगे, कमल उतना ही अधिक शान से खिलेगा.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज मैं तुम्हें यह बताने आया हूं, राहुल बाबा, कि तमिलनाडु में तुम दो अंकों का आंकड़ा पार नहीं कर पाओगे, पुडुचेरी में तो दो अंकों का आंकड़ा पार करना नामुमकिन है, बंगाल में खाता खोलना भी तुम्हारे लिए सौभाग्य की बात होगी और असम में कांग्रेस को अब तक की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ रहा है.

गृह मंत्री ने कहा कि पिछले 12 साल में देश में आतंकवाद को पूरी तरह से समाप्त करने वाले मोदी जैसे नेता को ‘आतंकवादी' कहना अत्यंत निंदनीय है. उन्होंने कहा, “जब भी कांग्रेस, मोदी जी के खिलाफ अपशब्द कहती है, तो भारत की जनता ही उन्हें जवाब देती है. इस बार भी जनता ही जवाब देगी.”

Advertisement

ये भी पढ़ें :  खरगे साथ में मंच पर थे मौजूद, उपराष्ट्रपति ने PM मोदी पर विवादित बयान को लेकर सुना दी खरी-खरी

Featured Video Of The Day
Bengal Election 2026: पूड़ी-सब्जी के साथ चुनावी स्वाद! बंगाल में जनता किसके साथ? TMC vs BJP