जेल में बंद TMC नेता जहांगीर खान पर कड़ा एक्शन, श्रीरामपुर में अवैध बहुमंजिला इमारत को ढहाने का काम शुरू

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में तृणमूल नेता जहांगीर खान की अवैध बहुमंजिला इमारत को जिला प्रशासन ने गिराना शुरू किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
TMC नेता जहांगीर खान की बहुमंजिला इमारत जमींदोज, सरकारी जमीन कब्जाने के आरोप में फलता में एक्शन
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बंगाल में तृणमूल कांग्रेस नेता जहांगीर खान की अवैध बहुमंजिला इमारत को प्रशासन ने गिराना शुरू किया है
  • प्रशासनिक टीम भारी पुलिस बल के साथ श्रीरामपुर में जहांगीर खान की बहुमंजिला इमारत ध्वस्त करने के लिए पहुंची थी
  • जहांगीर खान पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने और बेनामी नामों से भारी संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगते रहे हैं
फलता:

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता जहांगीर खान की कथित अवैध संपत्तियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है. दक्षिण 24 परगना जिले के फलता अंतर्गत श्रीरामपुर में जेल में बंद जहांगीर खान की एक कथित अवैध बहुमंजिला इमारत को ढहाने का अभियान शुरू किया गया है. बुधवार सुबह प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू कर दी.

जहांगीर खान की एक कथित अवैध बहुमंजिला इमारत को गिराने की कार्रवाई के दौरान ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे. किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी. प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई से स्थानीय इलाके में हलचल मच गई और लोगों के बीच इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं.

सरकारी जमीन पर कब्जे और अवैध निर्माण के आरोप

सूत्रों के मुताबिक, जेल में बंद TMC नेता जहांगीर खान पर अपने नाम के अलावा कथित तौर पर बेनामी नामों से भी भारी संपत्ति अर्जित करने के आरोप हैं. उन पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने और उस पर बहुमंजिला इमारतों सहित अन्य निर्माण कराने के आरोप भी सामने आए हैं. बताया जा रहा है कि प्रशासन को इन कथित अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश मिले थे, जिसके बाद जिला प्रशासन ने इमारत को गिराने का काम शुरू किया. जहांगीर खान के खिलाफ पहले भी जमीन पर कब्जा करने और कथित तौर पर अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगते रहे हैं. अब उनकी एक बहुमंजिला इमारत पर प्रशासन की कार्रवाई को उनकी संपत्तियों की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें:- 'सीता मेरी मां, राम ने उनका त्याग किया, मैं मंदिर नहीं जाऊंगा', बोले TMC सांसद कीर्ति आजाद

अन्य संपत्तियों पर भी हो सकती है कार्रवाई

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या जहांगीर खान के स्वामित्व या नियंत्रण वाली अन्य कथित अवैध संपत्तियां भी जिला प्रशासन के निशाने पर आएंगी? फिलहाल श्रीरामपुर में ध्वस्तीकरण अभियान शुरू होने से इलाके में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है. हालांकि, प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि कथित अवैध कब्जों और संपत्तियों के मामले में जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है और आने वाले दिनों में प्रशासन और किन संपत्तियों पर कार्रवाई करता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:- ममता के भाई के यहां पहुंचे CM शुभेंदु अधिकारी, जोरदार स्वागत से सियासी हलचल

Featured Video Of The Day
सोनिया ने क्यों ठुकराई थी PM की कुर्सी? किताब में मोदी पर क्या लिखा?

Topics mentioned in this article
Jahangir Khan
TMC Leader
Property Demolition Allegation

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं