महाराष्ट्र के बुलढाणा में बस में आग लगने से 25 लोगों की मौत, CM एकनाथ शिंदे ने किया मुआवजे का ऐलान

महाराष्ट्र के बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर 32 यात्रियों को ले जा रही एक बस में आग लगने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है.

विज्ञापन
Read Time: 16 mins
आग कैसे लगी अभी इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है
बुलढाणा:

महाराष्ट्र के बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर 32 यात्रियों को ले जा रही एक बस में आग लगने से अब तक 25 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. बुलढाणा के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि ने बताया कि घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है. बस का ड्राइवर सुरक्षित है, उसने बताया कि टायर फटने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इसके बाद बस में आग लग गई. ऐसे में बहुत सारे लोगों को आग लगने के बाद बस से बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला.  

दुर्घटनाग्रस्‍त बस विदर्भ ट्रेवल्स की थी. अनियंत्रित होने के बाद बस दरवाजे की तरफ ही पलटी, इसलिए किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला. जो लोग बचे वो ड्राइवर की तरफ केबिन में थे, वे शीशा तोड़कर बाहर निकले. इनमें से से भी 4 लोग जख्मी हैं 

बताया जा बस नागपुर से पुणे की तरफ जा रही थी. इस दौरान बुलढाणा के सिंदखेड़राजा के पास बस में आग लगी. प्राथमिक जानकारी में यह सामने आया है कि बस में 33 लोग सवार थे. बस में जब आग लगी, तब यात्री सो रहे थे. जब तक यात्री खतरे को भांप पाते, तब तक आग बहुत बढ़ चुकी थी. इसी वजह से कई लोगों की मौत बस में हो हुई. बस में आग रात डेढ़ बजे के करीब लगी. 

Advertisement

समृद्धी महामार्ग पर हुए हादसे में जख्मी और मृत लोगों की जानकारी के लिये बुलढाना जिलाधिकारी कार्यालय ने हेल्पलाईन नंबर जारी किये हैं.
ये हैं हेल्‍पलाइन नंबर

  • 7020435954
  • 07262242683

जिले के एसएसपी सुनील कडासने ने बुलढाणा बस आग में 25 की मौत की पुष्टि की है. बस में कुल 33 यात्री सवार थे, जिनमें से 25 की मौत हुई है. इस आग की चपेट में आने से 8 लोग बच गए, इसमें ड्राइवर भी शामिल है. ड्राइवर ने बताया कि बस का एक टायर फट जाने से वाहन एक खंभे से टकराने के बाद डिवाइडर से टकरा गया और उसमें आग लग गई..

Advertisement

एसएसपी ने बताया कि इस एक्‍सीडेंट को लेकर एक केस दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है. हालांकि, हमारी प्राथमिकता अभी शवों की पहचान कर उन्‍हें परिवार के सदस्‍यों को सौंपना है.

इसे भी पढ़ें :-

Topics mentioned in this article