पुणे : दिन‑दहाड़े युवती का अपहरण! भिगवण में मिर्ची पाउडर फेंककर उठा ले गए आरोपी-गांव में बवाल

पुणे के भिगवण में दो आरोपियों ने युवती का मिर्ची पाउडर फेंककर अपहरण कर लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पुणे के इंद्रापुर इलाके में दो आरोपियों ने युवती का मां और भाई के सामने जबरन अपहरण कर लिया
  • आरोपियों ने स्कूटी पर जा रहे परिवार की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंककर युवती को उठाकर फरार हो गए
  • अपहरण के बाद भिगवण और आस-पास के गांवों में भारी आक्रोश फैल गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पुणे:

पुणे के इंदापुर (भिगवण) इलाके में 17 फरवरी को हुए एक सनसनीखेज अपहरण मामले ने पूरे क्षेत्र में तनाव पैदा कर दिया है. यहां जाहिर हारून शेख और अयान हारून शेख नाम के दो आरोपियों ने एक युवती का उसकी मां और भाई के सामने जबरन अपहरण कर लिया. घटना इतनी अचानक हुई कि परिवार कुछ समझ भी नहीं पाया. जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अपनी मां और भाई के साथ स्कूटी पर जा रही थी तभी आरोपियों ने मोटरसाइकिल से आकर तीनों की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक दिया. हमला इतना तेज था कि परिवार संभल भी नहीं सका और आरोपी युवती को उठाकर मौके से फरार हो गए. घटना के बाद स्थानीय स्तर पर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

अपहरण की खबर फैलते ही भिगवण और आस-पास के गांवों में भारी आक्रोश देखने को मिला. ग्रामीण बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए और पुणे-सोलापुर नेशनल हाईवे पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. हाईवे पर लंबा जाम लग गया और पुलिस को हालात संभालने में काफी समय लगा. स्थानीय लोगों ने भिगवण पुलिस स्टेशन के बाहर भी जोरदार नारेबाजी और धरना दिया.

इसी बीच, बुधवार को भिगवण बंद का ऐलान किया गया. आंदोलन का समर्थन करते हुए शहर के बाजार, दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे. पूरे शहर में सन्नाटा पसरा रहा और गली‑मोहल्लों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है, हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. इस घटना ने पूरे इलाके में भय और गुस्से का माहौल बना दिया है. स्थानीय लोग चाहते हैं कि प्रशासन तेजी से कार्रवाई करे ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

ये भी पढ़ें: - हम डरे हुए हैं, कोई ऐक्शन नहीं; पर्चे वाली धमकी से सहमे NEET छात्रा के पिता की प्रशासन से ये मांग

Advertisement
Featured Video Of The Day
Hamari Pehchan story: भूख के खिलाफ महाजंग! 'हमारी पहचान' कैसे सम्मान के साथ मिटा रही है गरीबी?
Topics mentioned in this article