20 days ago

Maharashtra Municipal Election Final Results LIVE Updates: महाराष्‍ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव में भाजपा और सहयोगी दलों ने जबरदस्‍त प्रदर्शन किया है. भाजपा और सहयोगी दलों ने कई नगरनिगमों में जीत दर्ज की है. साथ ही अविभाजित शिवसेना के करीब तीन दशक पुराने वर्चस्व को खत्म करते हुए भाजपा शुक्रवार को बृहन्मुंबई महानगर पालिका यानी बीएमसी चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी और पुणे सहित कई शहरों की नगर निगमों में अपना परचम फहराया है. मुंबई के सभी 227 वार्डों के चुनाव परिणाम आधी रात के आसपास घोषित किए गए. भाजपा ने 89 सीट जीतीं और उसकी सहयोगी शिवसेना ने 29 सीट अपने नाम कीं, जबकि शिवसेना (उबाठा) को 65 और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को छह सीटें मिलीं. बीएमसी चुनाव में भाजपा ने अपना ही रिकॉर्ड दिया है. वहीं अब मुंबई के मेयर को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है. मुंबई का मेयर कौन होगा, यह जानने के लिए लोग काफी उत्‍सुक हैं. बीएमसी चुनाव में ऐसे कई चेहरे हैं, जिनके नाम की मेयर पद को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है. इनमें दहिसर के वार्ड नंबर दो से जीत दर्ज करने वाली तेजस्‍वी घोसालकर से लेकर विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दरेकर के भाई प्रकाश दरेकर और बीएमसी में बीजेपी दल के पूर्व नेता प्रभाकर शिंदे से विधानसभा अध्‍यक्ष राहुल नार्वेकर के भाई मकरंद नार्वेकर तक का नाम शामिल है. 

Maharashtra Election Results LIVE:

Jan 17, 2026 14:35 (IST)

भाजपा अपने सहयोगियों को खत्‍म कर देती है... महाराष्‍ट्र नगर निगम चुनाव पर इमरान मसूद

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि भाजपा ने अपने सभी सहयोगी दलों को निगल लिया है. अजित पवार और एकनाथ शिंदे को इस बारे में सोचना चाहिए. हम आज भी वहीं खड़े हैं जहां पहले थे, लेकिन एकनाथ शिंदे और अजित पवार से पूछिए कि वे अब कहां खड़े हैं.  साथ ही उन्‍होंने कहा कि उनके साथ खड़े सभी सहयोगियों का अस्तित्व ही मिट गया है. बीएमसी में शिवसेना का झंडा फहराने वाले शिवसैनिकों को इस बारे में सोचना चाहिए. 45 साल बाद इस पर उनका नियंत्रण खत्म हो गया है, चाहे एकनाथ शिंदे हों या उद्धव ठाकरे, उन्हें इस पर विचार करना चाहिए. एनसीपी का भी यही हाल है. भाजपा अपने ही सहयोगी दलों को खत्म कर देती है. 

Jan 17, 2026 13:29 (IST)

NCP के दोनों गुटों के साथ आने पर कोई चर्चा नहीं हुई: अजित पवार

NCP के दोनों गुटों के फिर से एक साथ आने और विलय की अटकलों को लेकर उप मुख्‍यमंत्री अजित पवार ने बारामती में कहा कि दोनों NCP गुटों के एक साथ आने को लेकर ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है. विश्वविद्यालय के कुलपति आए थे और मुझे यह संदेश मिला था कि दोनों को एक साथ ही उद्घाटन के लिए चलना है, इसलिए मैं वहां गया था. 

Jan 17, 2026 12:33 (IST)

लड़ाई खत्म नहीं हुई, मराठी मानुस की बात, BMC में हार के बाद उद्धव और राज ठाकरे की पहली प्रतिक्रिया

बीएमसी चुनाव नतीजों में बीजेपी और एकनाथ शिंदे की पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया है. वहीं, पिछले करीब तीन दशक से बीएमसी में काबिज उद्धव ठाकरे को बाहर का रास्ता देखना पड़ा है.

Jan 17, 2026 12:32 (IST)

महाराष्‍ट्र के नतीजों के बाद शरद पवार से मिले अजित पवार

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव के नतीजों के बाद, उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की. उपमुख्यमंत्री अजीत पवार जिस गाड़ी में बैठे थे, उसे एनसीपी-एससीपी विधायक रोहित पवार चला रहे थे. 

Jan 17, 2026 12:30 (IST)

भाजपा-एनडीए के साथ नहीं जा सकते... बीएमसी मेयर चुनाव में भाजपा का समर्थन करने से ओवैसी का इनकार

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी से मुंबई के महापौर चुनाव में भाजपा को समर्थन देने से इनकार किया है. ओवैसी ने कहा कि यह सवाल ही नहीं उठता है. उन्‍होंने कहा कि हम भाजपा या एनडीए के साथ बिल्कुल नहीं जा सकते हैं. 

Jan 17, 2026 10:55 (IST)

शिवसेना नेता शायना एएनसी ने मुंबई की जनता को जीत के लिए धन्‍यवाद, बोली- मुंबई में सिर्फ दो भाई

बीएमसी चुनाव परिणामों पर शिवसेना नेता शायना एनसी ने कहा कि 25 वर्षों के बाद महायुति के मेयर चुने जाएंगे और यह अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है. मुंबई की जनता का धन्यवाद जिन्होंने हमारे नेताओं, एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस पर भरोसा जताया और उनके कार्यों के आधार पर उन्हें वोट दिया. एक बात स्पष्ट है कि मुंबई में केवल दो भाई हैं.  एक हैं एकनाथ शिंदे भाऊ और दूसरे हैं देवेंद्र फडणवीस भाऊ और अब ये दोनों भाई मुंबई की रक्षा करेंगे.

Advertisement
Jan 17, 2026 10:53 (IST)

भाजपा जयचंद बनाकर चुनाव जीतती है: राउत

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बारे में किए गए ट्वीट पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि भाजपा 'जयचंद' बनाकर चुनाव जीतती है. वरना भाजपा की ताकत क्या है? हर राज्य में, हर शहर में, वे हर पार्टी को तोड़कर 'जयचंद' खड़ा करते हैं और चुनाव जीतते हैं. उनकी ताकत शून्य है. उपमुख्यमंत्री की ताकत क्या है? जब तक वे सत्ता में हैं, लोग उन्हें सलाम करेंगे, वरना लोग उनकी गाड़ियों पर जूते फेंकेंगे. 

Jan 17, 2026 08:40 (IST)

BMC में हर दूसरा वोट बीजेपी को मिला, 89 सीटों के साथ नया रिकॉर्ड, पढ़ें महाविजय की इनसाइड स्टोरी

देश की सबसे अमीर महानगरपालिका बीएमसी के नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं. बीजेपी 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन असली कहानी उन 29 सीटों में छिपी है, जो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जीती हैं.

Advertisement
Jan 17, 2026 08:39 (IST)

बीएमसी चुनाव शहरी लोगों के भाजपा पर भरोसे जो दर्शाता है: तेजस्‍वी सूर्या

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने बीएमसी चुनावों पर उन्होंने कहा, "बीएमसी चुनाव के परिणाम शहरी भारत विशेषकर हमारे शहरों के लोगों के भाजपा नेतृत्व पर भरोसे को दर्शाते हैं. अगर राज्य सरकार ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी (जीबीए) के चुनाव कराने को लेकर गंभीर है, तो मुझे पूरा विश्वास है कि प्रस्तावित पांचों निगमों में से भाजपा बेंगलुरु में भी शानदार जीत हासिल करेगी." 

Jan 17, 2026 08:36 (IST)

महाराष्‍ट्र के एकमात्र धुरंधर आपके देवेंद्र... मुंबई में लगे पोस्‍टर

मुंबई भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तजिंदर सिंह तिवाना ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तस्वीर वाले पोस्टर मुंबई के विभिन्न स्थानों पर लगाए हैं. इन पोस्‍टरों में मराठी में लिखा है कि महाराष्‍ट्र के एकमात्र धुरंधर आपके देवेंद्र' लिखा है. तिवाना ने कल ही चुनाव में जीत दर्ज की है. दरअसल, बीएमसी चुनावों में 227 वार्डों में से भाजपा ने 89 वार्ड, शिवसेना (यूबीटी) ने 65 वार्ड, कांग्रेस ने 24 वार्ड, एआईएमआईएम ने 8 वार्ड, एमएनएस ने 6 वार्ड, एनसीपी ने 3 वार्ड, सपा ने 2 वार्ड और एनसीपी-सपा ने 1 वार्ड में जीत दर्ज की है. 

Advertisement
Jan 17, 2026 07:36 (IST)

बीएमसी चुनाव के सभी नतीजे घोषित, जानिए क्‍या रहा अंतिम परिणाम

Featured Video Of The Day
Jeet Adani on Advantage Vidarbha 2026: जीत अदाणी का बड़ा ऐलान! 30,000 नौकरियां देने का वादा