महाराष्ट्र की डिप्टी CM सुनेत्रा ने की PM मोदी और अमित शाह से मुलाकात, क्यों खास रहा ये दिल्ली दौरा

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि उपमुख्यमंत्री बनने के बावजूद सुनेत्रा पवार ने फिलहाल राज्यसभा से इस्तीफा नहीं दिया है और उन्होंने 'वेट-एंड-वॉच' की नीति अपनाई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने नई दिल्ली में PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की.
  • सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा से इस्तीफा नहीं दिया है. पार्टी के भीतर नेशनल प्रेसिडेंट बनने की संभावना बढ़ी है.
  • जल्द मुंबई में NCP की नेशनल एग्जीक्यूटिव बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें नए संगठनात्मक फैसले लिए जाएंगे.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

महाराष्ट्र की नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने पदभार ग्रहण करने के बाद बुधवार को नई दिल्ली का दौरा किया. इस दौरे के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की. इस उच्च स्तरीय मुलाकात के समय उनके साथ बेटे पार्थ और जय पवार के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और लोकसभा सांसद सुनील तटकरे भी मौजूद रहे.

पार्टी के भीतर चल रही हलचलों और भविष्य की रणनीति को लेकर भी इस दौरे में कई अहम संकेत मिले हैं. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि उपमुख्यमंत्री बनने के बावजूद सुनेत्रा पवार ने फिलहाल राज्यसभा से इस्तीफा नहीं दिया है और उन्होंने 'वेट-एंड-वॉच' की नीति अपनाई है. वहीं, पार्टी के भीतर उन्हें नेशनल प्रेसिडेंट बनाने पर सर्वसम्मति बनती दिख रही है, जिसकी आधिकारिक प्रक्रिया फरवरी के अंत से शुरू होने की संभावना है. इसके लिए जल्द ही मुंबई में नेशनल एग्जीक्यूटिव की बैठक बुलाई जाएगी.

पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को लेकर एक बड़ा अपडेट यह भी है कि अजित पवार की NCP ने शरद पवार गुट के साथ किसी भी तरह के मर्जर (विलय) की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है. इसके साथ ही, पार्टी नेतृत्व पार्थ पवार को राज्यसभा भेजने के विकल्प पर बेहद सकारात्मक है, ताकि उन्हें 6 साल का पूरा कार्यकाल मिल सके.

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार जी से भेंट हुई. हम सबके प्रिय स्व. अजीत पवार जी के जाने से महाराष्ट्र की राजनीति में जो रिक्तता आई है, उसे भरना आसान नहीं है, पर जनकल्याण और प्रदेश के विकास के उनके विजन को साकार करना हम सभी का साझा कर्त्तव्य है, जिसमें आपका संकल्प बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगा'

Featured Video Of The Day
UP Budget 2026: Pakistan में 'योगी मॉडल' ट्रेंडिंग टॉपिक! इस बार योगी के बजट में क्या है? | CM Yogi
Topics mentioned in this article