लेखक और गीतकार प्रसून जोशी को प्रसार भारती का चेयरमैन बनाया गया

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रसून जोशी के शब्दों में हमारी मिट्टी की सुगंध है और उनकी दृष्टि हमारी संस्कृति के शाश्वत सार को दर्शाती है. उनके नेतृत्व में, प्रसार भारती को नई ऊर्जा, गहरा उद्देश्य और एक नई रचनात्मक आवाज मिलेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने लेखक और गीतकार प्रसून जोशी को प्रसार भारती का चेयरमैन नियुक्त किया है
  • प्रसून जोशी ने साहित्य, विज्ञापन, सिनेमा के क्षेत्र में व्यापक योगदान दिया है
  • प्रसून जोशी अगस्त 2017 से केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष रहे हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने लेखक और गीतकार प्रसून जोशी को प्रसार भारती का चेयरमैन नियुक्त किया है. मंत्रालय ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि प्रसून जोशी अपने प्रभावशाली लेखन और गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने साहित्य, विज्ञापन और सिनेमा के क्षेत्र में व्यापक योगदान दिया है. साथ ही उन्होंने समकालीन भारतीय मीडिया की दिशा तय करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

प्रेस रिलीज में कहा गया कि प्रसून जोशी के लिखे फिल्मी गीत, विज्ञापन कैंपेन और सामाजिक रूप से पसंद की जाने वाली कहानियां उनके काम को बताते हैं, जो देशभर के दर्शकों और पाठकों से सीधे जुड़ती हैं.

प्रसून जोशी की नियुक्ति पर, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “प्रसार भारती बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में प्रसून जोशी की नियुक्ति पर मेरी हार्दिक बधाई. प्रसून जी एक विलक्षण रचनात्मक प्रतिभा हैं जिन्हें विज्ञापन, साहित्य, कला और सिनेमा जगत में विश्व स्तर पर सराहा जाता है, फिर भी उनका हृदय भारत के लिए धड़कता है.”

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रसून जोशी के शब्दों में हमारी मिट्टी की सुगंध है और उनकी दृष्टि हमारी संस्कृति के शाश्वत सार को दर्शाती है. उनके नेतृत्व में, प्रसार भारती को नई ऊर्जा, गहरा उद्देश्य और एक नई रचनात्मक आवाज मिलेगी. उनके आगामी कार्यकाल के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं.

प्रेस नोट में आगे कहा गया कि, इससे पहले, प्रसून जोशी अगस्त 2017 से मुंबई स्थित केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे हैं, जहां उन्होंने फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों के साथ मिलकर फिल्म प्रमाणन प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने में योगदान दिया है. सीबीएफसी में उनका कार्यकाल रचनात्मक अभिव्यक्ति और नियामक उत्तरदायित्व के प्रति संतुलित दृष्टिकोण को दर्शाता है.

Advertisement
इससे पहले, वे मैक्कैन वर्ल्ड ग्रुप इंडिया के सीईओ और मैक्कैन वर्ल्ड ग्रुप एशिया पैसिफिक (मैक्कैन एरिक्सन की सहायक कंपनी) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. वे 2016 से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के न्यासियों में से एक हैं.

अंत में कहा गया कि क्रिएटिव इंडस्ट्री और पब्लिक कम्युनिकेशन में अपने व्यापक अनुभव के साथ, प्रसून जोशी से प्रसार भारती के नेतृत्व में एक अनूठा दृष्टिकोण लाने की उम्मीद है, खासकर ऐसे समय में जब सार्वजनिक प्रसारण में तेजी से बदलाव हो रहा है और दर्शकों की बदलती अपेक्षाओं का सामना कर रहा है.

ये भी पढ़ें: कलम मौन नहीं होगी… जब NDTV India.AI Summit में प्रसून जोशी ने कविता सुना बांधा समां

Featured Video Of The Day
Tension in Falta: फालटा में फिर से मतदान के दौरान हिंसा, वोटरों को कौन धमका रहा है?