चेहरे पर जूता रगड़ा, लखनऊ स्कूल में हैवानियत! 5वीं के छात्र की क्लासमेट्स ने कर दी पिटाई, चली गयी आंख की रोशनी

लखनऊ के आर्मी पब्लिक स्कूल-3 में कक्षा 5 के एक छात्र को दो नाबालिग छात्रों ने इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी एक आंख की रोशनी चली गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • लखनऊ के आर्मी पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच के छात्र को दो अन्य छात्रों ने बेरहमी से पीटा
  • पीड़ित छात्र की आंखों की रोशनी चली गई, उसे तुरंत कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया था
  • बच्चे की मां ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रशासन ने घटना के बाद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां कक्षा 5 के एक छात्र को उसकी ही कक्षा के दूसरे सेक्शन के छात्र ने, कक्षा 3 के अपने एक साथी के साथ मिलकर इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी आंखों की रोशनी चली गई. यह घटना स्कूल परिसर के अंदर हुई. पीड़ित छात्र की मां का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की. उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है. मां ने बताया कि उनके बच्चे को जमीन पर गिराकर उसके चेहरे पर जूता रगड़ा गया.

नाबालिग ने मां को सुनाई दर्दनाक दास्तां

पूरा मामला लखनऊ के कैंट इलाके स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल-3 का है. 21 जनवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे लंच टाइम के दौरान कक्षा 5(A) के एक छात्र को कक्षा 5(E) के छात्र ने, कक्षा 3(C) के एक अन्य छात्र के साथ मिलकर बुरी तरह पीटा. हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके बाएं आंख की रोशनी चली गई है. पीड़ित छात्र अब एक आंख से देख नहीं पा रहा है. मां के अनुसार, दोनों नाबालिग आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा और जमीन पर गिराकर उसके चेहरे पर जूता रगड़ा. रोते हुए बच्चे ने मां को पूरी घटना बताई.

स्कूल प्रशासन पर पीड़ित की मां ने लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित की मां का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने मामले में गंभीर लापरवाही बरती. घटना के 10 दिन बीत जाने और बच्चे की आंख की रोशनी चली जाने के बाद भी स्कूल की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. लखनऊ पुलिस को दी गई अपनी लिखित शिकायत में मां ने दोनों नाबालिग छात्रों के साथ-साथ स्कूल प्रशासन और स्टाफ को भी जिम्मेदार ठहराया है. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

ये भी पढ़ें-: पंखा, AC से लेकर कुर्सी-सोफा तक, सब गायब... तेज प्रताप यादव ने खाली किया सरकारी बंगला तो BJP ने लगाए आरोप

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान-इजरायल में भीषण जंग, War Zone से समझिए ताजा हालात | Iran War News | Kachehri
Topics mentioned in this article