लखनऊ मेट्रो की ब्लू लाइन का ऐलान, ठाकुरगंज, अमीनाबाद से वसंत कुंज 12 स्टेशन, राजीव चौक जैसा चमकेगा चारबाग

Lucknow Metro Route Map: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मेट्रो के विस्तार पर तेजी से काम हो रहा है. लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के टेंडर जारी कर दिए गए हैं. साथ ही बाराबंकी, अयोध्या, सीतापुर रूट पर मेट्रो को विस्तार दिया जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Lucknow Metro East West Corridor Phase 1-B: लखनऊ मेट्रो
NDTV
नई दिल्ली:

Lucknow Metro Latest Update: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर यानी ब्लू लाइन का काम जोर पकड़ने लगा है. पुराने लखनऊ के घनी आबादी वाले इलाकों अमीनाबाद, चौक, पांडेयगंज आदि से ये मेट्रो रूट गुजरेगा. इमामबाड़ा, रूमी दरवाजा और घंटाघर जैसी विरासतों को सुरक्षित रखने के साथ यहां एलिवेटेड और भूमिगत स्टेशनों का मिश्रण होगा. इस रूट पर 12 स्टेशन बनाए जाने हैं, जिसके लिए टेंडर भी जून के आखिरी में जारी कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने केंद्र, राज्य और उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (UPMRC) के बीच समझौते को मंजूरी दे दी है. 5801 करोड़ के खर्च में केंद्र और राज्य की 50-50 फीसदी हिस्सेदारी होगी.

लखनऊ मेट्रो का नया रूट

UPMRC ने इस कॉरिडोर के 6.52 किलोमीटर लंबे अंडरग्राउंड हिस्से और 7 अंडरग्राउंड स्टेशनों के डिजाइन और निर्माण के लिए 1878 करोड़ का टेंडर जारी कर दिया है. ठाकुरगंज से वसंत कुंज के बीच 5 एलिवेटेड स्टेशनों का कांट्रैक्ट भी दे दिया गया है. चारबाग स्टेशन इस मेट्रो रूट का मुख्य हब बनेगा, जहां यात्री मौजूदा नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर (रेड लाइन) से उतरकर सीधे ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर (ब्लू लाइन) के लिए मेट्रो बदल सकेंगे.

लखनऊ मेट्रो का ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर

लखनऊ मेट्रो का ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर 11.17 किलोमीटर लंबा है. इसके 12 स्टेशनों में करीब 7 किलोमीटर के हिस्से में 7 स्टेशन हैं. ये घनी संकरे इलाकों के पुराने लखनऊ से गुजरेगा. जबकि 4.3 किलोमीटर हिस्से में 5 स्टेशन लगेंगे. इसका नया मेट्रो डिपो वसंत कुंज में बनाया जाएगा.

लखनऊ मेट्रो स्टेशन लिस्ट

  1. 1. चारबाग (इंटरचेंज स्टेशन)  
  2. 2. गौतम बुद्ध मार्ग  
  3. 3. अमीनाबाद 
  4. 4. पांडेयगंज 
  5. 5. सिटी रेलवे स्टेशन
  6. 6. मेडिकल चौराहा (KGMU) 
  7. 7. नवाजगंज चौक 
  8. 8. ठाकुरगंज 
  9. 9. बालागंज
  10. 10. सरफराजगंज 
  11. 11. मूसाबाग
  12. 12. वसंत कुंज 

नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

750V थर्ड रेल टेक्नोलॉजी: लखनऊ मेट्रो की रेड लाइन की तरह इसमें ऊपर की तरफ तारों का जाल नहीं होगा. इसमें कानपुर और आगरा मेट्रो की तर्ज पर पटरियों के किनारे से बिजली आपूर्ति की जाएगी. इससे मेंटेनेंस का खर्च काफी कम हो जाता है.

Advertisement
लखनऊ मेट्रो फेज-1बी परियोजना के अंडरग्राउंड सेक्शन के लिए सिविल टेंडर जारी हो चुका है.एलिवेटेड और अंडरग्राउंड दोनों सेक्शन पर एक साथ काम होने से परियोजना को तय समयसीमा में पूरा करने में मदद मिलेगी.

सुशील कुमार

यूपीएमआरसी के एमडी

शुरुआत में 3 कोच वाली ट्रेनें: ओल्ड लखनऊ के छोटे मेट्रो स्टेशन डिजाइन किए जा रहे हैं ताकि कम से कम भूमि अधिग्रहण करना पड़े. शुरुआत में यहां 3 कोच वाली मेट्रो चलेगी. भीड़ बढ़ने पर इन्हें बढ़ाकर 5 कोच का किया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें- अमीनाबाद, चारबाग, राजाजीपुरम, अमौसी तक सुफरफास्ट सफर, नए 12 रूट्स पर दौड़ेगी लखनऊ मेट्रो

अमीनाबाद बाजार, घंटाघर विरासतों का ध्यान

टनल बोरिंग मशीन की मदद से जमीन के 10-15 मीटर नीचे इतनी सावधानी से खुदाई की जाएगी ताकि अमीनाबाद के पुराने बाजार और बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, रूमी दरवाजा और घंटाघर जैसी प्राचीन विरासतों को कोई खतरा न हो. किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) जाने वाले मरीजों, अमीनाबाद और चौक के व्यापारियों और चिकन के कारीगरों के लिए ये मेट्रो रूट लाइफलाइन साबित होगा. पांच साल के भीतर यह मेट्रो रूट पूरा होने की उम्मीद है.

Advertisement

ये भी पढ़ें - लखनऊ मेट्रो के 10 नए रूट का ऐलान, बाराबंकी, अयोध्या से उन्नाव-मोहनलाल गंज तक विस्तार, जानें हर मेट्रो कॉरिडोर का पूरा रूट
 

लखनऊ में इन 12 मेट्रो कॉरिडोर पर काम

1.राजाजीपुरम से IIM
इस 18 किमी के मेट्रो कॉरिडोर में 5.65 किमी एलिवेटेड और 12.35 किमी अंडरग्राउंड सेक्शन 

2. राजाजीपुरम से मूसाबाग
इस 5.98 किमी के कॉरिडोर में 4.83 किमी एलिवेटेड और 1.15 किमी अंडरग्राउंड सेक्शन

3. चारबाग से IIM
12 किमी का यह कॉरिडोर पूरी तरह एलिवेटेड रूट होगा

4. अमौसी एयरपोर्ट से कल्ली पश्चिम 
इस 15.50 किलोमीटर के कॉरिडोर में 8.50 किमी एलिवेटेड और 7 किमी अंडरग्राउंड रूट

5. इंदिरानगर से अनोरा कला
यह 9.66 KM लंबा कॉरिडोर एलिवेटेड होगा

6. इंदिरा नगर से सीजी सिटी
11.50 किलोमीटीर का यह कॉरिडोर एलिवेटेड रूट होगा

7. सीजी सिटी से SGPGI
9.80 किमी का कॉरिडोर एलिवेटेड होगा

8. अमीनाबाद/ अनोरा कला से बाराबंकी
14.43 किमी का एलिवेटेड कॉरिडोर होगा

9. कल्ली पश्चिम से मोहनलालगंज
7.28 किमी का कॉरिडोर एलिवेटेड होगा.

10. अनोरा कला से कल्ली पश्चिम
25 किमी का यह कॉरिडोर एलिवेटेड होगा

11. वसंतकुंज से कल्लीपश्चिम
35 किमी का कॉरिडोर एलिवेटेड होगा

12. मुंशीपुलिया से जानकीपुरम
6.5 किमी का कॉरिडोर एलिवेटेड होगा

Featured Video Of The Day
'राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती में गंभीर चूक...' NDTV पर SIT रिपोर्ट हर साजिश डिकोड!
Topics mentioned in this article
Lucknow Metro
Lucknow Metro East West Corridor
Lucknow Metro Route Map
Upmrc
Lucknow News