Fuel Crisis: पेट्रोल-डीजल और LPG गैस सिलेंडर की टेंशन न लें, 3 दिन में PNG कनेक्शन मिलेगा, कमर्शियल का कोटा 50% बढ़ा

Petrol, Diesel, LPG Shortage: सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर के साथ पीएनजी कनेक्शन बुकिंग बढ़ाने का फैसला किया है. सरकार ने यह भी कहा है कि देश में पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Petrol Diesel Shortage Latest Updates: पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें
नई दिल्ली:

Petrol Diesel LPG Shortage: सरकार ने साफ कहा है कि भारत में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस सिलेंडर का कोई संकट नहीं है, लेकिन भारत में फिर भी प्रयागराज से लेकर हैदराबाद तक पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें दिख रही हैं. महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में तो बाइक को 200 रुपये और कार को 2000 रुपये का अधिकतम पेट्रोल देने का नियम लागू करना पड़ा. महाराष्ट्र के सोलापुर, रत्नागिरी जैसे जिलों में पेट्रोल पंप पर लाइनें हैं. यूपी में भी देवरिया, बस्ती समेत कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर भी भीड़ उमड़ी है. सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बीच सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा है. साथ ही एलपीजी पैनिक बुकिंग या पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाने की अपील की है.  पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा है कि देश की सभी ऑयल रिफाइनरी कच्चे तेल के प्रचुर भंडार के साथ पूरी ताकत से काम कर रही हैं. सरकार ने एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर सप्लाई सामान्य होने के साथ राज्यों को कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई भी बढ़ा दी है. होटल-रेस्तरां, सामुदायिक किचेन वाले जगहों पर भी हालात सामान्य हो रहे हैं.


1. पीएनजी कनेक्शन नहीं लिया तो एलपीजी बंद 

सरकार ने दो टूक कहा है कि जिन इलाकों में पीएनजी सप्लाई उपलब्ध है और फिर भी वहां के ग्राहक एलपीजी सिलेंडर चला रहे हैं तो उन्हें इसकी आपूर्ति बंद की जा सकती है. गैस वितरण कंपनियां ऐसे शहरों के रसोई गैस सिलेंडर ग्राहकों को नोटिस भेजेंगी, जहां पाइपलाइन सप्लाई है. नोटिस के 3 महीने में ग्राहकों को पीएनजी कनेक्शन लेना होगा. अन्यथा एनओसी लेनी पड़ेगी. सरकार होटल-रेस्तरां और दुकानदारों को भी पीएनजी कनेक्शन लेने को कह रही है. पीएनजी पाइपलाइन से सीधे रसोई तक पहुंचती है और सिलेंडर बुकिंग नहीं करनी पड़ती. 

ये भी पढ़ें - पैसा भी बचा, निर्भरता भी घटी... जिस एथेनॉल पर मचा था बवाल, संकट में वही बन रहा सहारा

2. होर्मुज से गुजर पाएंगे भारतीय जहाज

ईरान ने भारत समेत 5 देशों के जहाजों को होर्मुज समुद्री गलियारे से गुजरने को हरी झंडी दे दी है. इससे सऊदी अरब, यूएई, कतर जैसे खाड़ी देशों से भारत को तेल-गैस और एलपीजी की होने वाली सप्लाई का संकट भी दूर हो जाएगा. पिछले 8-10 दिनों में होर्मुज में फंसे शिवालिक, नंदा देवी जैसे कई जहाज भी भारत आ चुके हैं. 

Advertisement

petrol pump

3. कमर्शियल गैस सिलेंडर कोटा 50 फीसदी 

सरकार ने होटल-रेस्तरां और दुकानों के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई 50 प्रतिशत तक बढ़ा दी है. LPG पर पैनिक बुकिंग भी 85 लाख से घटकर अब 50-55 लाख पर आ गई है. ऐसे में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी हालात सामान्य हो रहे हैं. 

4. ढाई लाख पीएनजी कनेक्शन बांटे

एलपीजी गैस आपूर्ति पर दबाव कम करने के लिए सरकार पाइप वाली रसोई गैस (PNG) कनेक्शन में तेजी लाने का आदेश दिया है. पीएनजी और सीएनजी सप्लाई भी सामान्य है. पिछले 25 दिन में ढाई लाख  पीएनजी कनेक्शन बांटे गए हैं. 2 लाख 20 हजार एलपीजी ग्राहकों ने पीएनजी को चुना है.जमाखोरों और कालाबाजारी पर तगड़ा एक्शन लिया गया है. 2700 से अधिक छापों में 2 हजार सिलेंडर पकड़े गए. 155 गिरफ्तारी हुई हैं.

Advertisement

petrol pump

ये भी पढ़ें - Video: पेट्रोल नहीं मिला तो बुलेट बाइक छोड़ घोड़े से ऑफिस पहुंचा बैंक कर्मचारी, मुश्किल में फंस सकता है

5. PNG कनेक्शन 3 दिन में देना होगा

पीएनजी कनेक्शन पर छूट भी दी जा रही है. आवासीय इलाके में 3 दिनों के भीतर कनेक्शन को अनुमति देनी होगी. गैस एजेंसियों को 48 घंटे के भीतर भी कनेक्शन देना होगा. कंपनियां टालमटोल नहीं कर पाएंगी. पाइपलाइन कनेक्शन का आवेदन अस्वीकार नहीं किया जा सकेगा.

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (PNGRB) ने इसकी निगरानी के लिए नोडल एजेंसी बनाई है. किसी आवासीय परिसर में पीएनजी पाइपलाइन बिछाने के लिए अगर कोई संस्थान अनुमति नहीं देता है, तो उन्हें नोटिस दिया जाएगा. 

Featured Video Of The Day
होर्मुज बना बारूद का ढेर, 16 अमेरिकी युद्धपोत तैनात, ईरान ने झुंड हमले की तैयारी की