श्रीगंगानगर में लॉरेंस-आरजू बिश्नोई गैंग का शूटर पकड़ा, रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की ली थी सुपारी 

राजस्‍थान के श्रीगंगानगर में पुल‍िस मुठभेड़ में पकड़ा गया आकाश का कनेक्‍शन लॉरेंस ब‍िश्‍नोई गैंग से न‍िकला है. आरोप है कि इसने ही रोह‍ित शेट्टी के घर पर फयर‍िंग की सुपारी ली थी.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर आकाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया. अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. इस पर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की सुपारी लेने का आरोप है.

श्रीगंगानगर में शुक्रवार (28 मार्च) रात साधुवाली चेक पोस्ट पर पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश आकाश लॉरेंस और आरजू बिश्नोई गैंग का शूटर न‍िकला. इस पर रोह‍ित शेट्टी के घर पर फायर‍िंग की सुपारी लेने का आरोप है. वह गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के सीधे डायरेक्शन में काम करता था. आकाश का काम रेकी करना और फायरिंग की वारदातें अंजाम देना था. इस पर राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत कई राज्यों में अपराधिक मामले दर्ज हैं.

पुलिस पर फायरिंंग की  

शुक्रवार रात को पंजाब की तरफ से बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर शूटर आ रहा था. पुल‍िस ने रोकने का इशारा क‍िया तो बदमाश ने तीन राउंड फायरिंग कर दी. जवाब में पुल‍िस ने भी फायर‍िंग की. गोली बदमाश के पैर से आर-पार हो गई, ज‍िससे वह गंभीर रूप से घायल होकर ग‍िर पड़ा. शन‍िवार (29 मार्च)  आईजी ओम प्रकाश ने बताया क‍ि घायल बदमाश आकाश (32) पुत्र मुन्नालाल लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य है. वह यूपी के आगरा का रहने वाला है.  

आकाश प्रोफेशनल शूटर है 

आईजी ने बताया क‍ि आकाश एक प्रोफेशनल शूटर है, जो रेकी के बाद बड़ी वारदातों को अंजाम देता था. श्रीगंगानगर में वह आरजू बिश्नोई के कहने पर एक गैंगस्टर और एक बिजनेसमैन को मारने आया था. भनक लगते ही पुल‍िस ने साधुवाली चेक पोस्ट पर नाकाबंदी की, और बदमाश को रोका. इस दौरान बदमाश ने फायर‍िंग कर दी. फायरिंग के बाद पुलिस की सटीक जवाबी कार्रवाई में आकाश घायल हो गया. फिलहाल उसका सरकारी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.

शिव गुर्जर और आकाश अच्छे दोस्त 

कोतवाली थाना पुलिस ने 23 मार्च को जयपुर सेंट्रल जेल से शिवा गुर्जर (20) को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है. शिवा गुर्जर पर भी रेकी और हथियार सप्लाई करने के कई मामले दर्ज हैं. दोनों आरोपी अच्छे दोस्त हैं, और आरजू बिश्नोई के कहने पर ही वारदातों को अंजाम देते हैं. जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई इन दोनों को टारगेट्स देता है. श‍िवा भी आगरा का रहने वाला है. 

Advertisement

आरजू बिश्नोई ने आकाश काे दिया था टास्क 

आकाश हरियाणा के सिरसा और हनुमानगढ़ के भादरा, गोगामेडी में भी हिस्ट्रीशीटर की रेकी के बाद जान से मारने की फिराक में था. सूत्रों के अनुसार, आकाश और शिवा गुर्जर ने फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर के बाहर फायरिंग करने की सुपारी ली थी. आरजू बिश्नोई ने दोनों को यह टास्क सौंपा था. दोनों आरोपी सोशल मीडिया के जरिए आरजू के संपर्क में थे. आरजू विदेश में बैठकर इनको डायरेक्शन देता है. 

पुलिस अब आकाश और शिवा से पूछताछ कर रही है. इस मुठभेड़ और गिरफ्तारी से लॉरेंस-आरजू बिश्नोई गैंग के रेकी और शूटिंग मॉड्यूल का खुलासा हुआ है.  

Advertisement

श्रीगंगानगर से सचिन चौधरी की रिपोर्ट. 

यह भी पढ़ें: क्‍या सास-ससुर के भरण-पोषण के लिए बाध्‍य है बहू? इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अपने फैसले में साफ की स्थिति

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: तबाही के ढेर पर पश्चिम एशिया? एक गलती और जिंदगी नर्क बन जाएगी! | Trump | Nuclear