कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरी, 40 से 45 लोगों के दबे होने की आशंका; 3 की मौत

Kolkata News: कोलकाता में एक निर्माणाधीन इमारत की छत गिर गई. जिसमें बड़ी संख्या में मजदूरों को दबे होने की आशंका है. घटना के बाद राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
कोलकाता में निर्माणाधीन इमारत की छत गिरी
कोलकाता:

कोलकाता में बड़ा हादसा हुआ है. यहां तारातला थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर एक निर्माणाधीन गोदाम की छत गिर गई. इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है. अभी भी बड़ी संख्या में मजदूरों को दबे होने की आशंका है. बताया जा रहा है कि यहां बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे. यह इलाका पश्चिम कोलकाता में आता है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. जहां राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है. कोलकाता पुलिस ने बताया है कि यहां आपदा प्रबंधन समूह और सिविल डिफेंस की टीमों के साथ-साथ दमकल की गाड़ियों को भी मौके पर रवाना किया गया है. 

कोलकाता के तारातला इलाके अचानक हुआ हादसा 

कोलकाता के तारातला इलाके में यह हादसा अचानक हुआ है. स्थानीय लोगों को मुताबिक इस निर्माणाधीन इमारत की साइड पर कई लोग काम कर रहे हैं. ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों के दबने की संभावना है. फिलहाल राहत एवं बचाव टीम ने छह से सात लोगों को निकाला गया है. वहीं घठना की जानकारी लगते ही स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य शुरू कर दिया था. तारातला में हुई दुर्घटना के लिए नबान्न में आपदा प्रबंधन का कंट्रोल रूम नंबर शुरू किया गया. ये नंबर 1070, 8697981070, 033 22143526, 033 22535185 कोलकाता प्रशासन की तरफ से जारी किए गए हैं.  

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं. वहीं जो मजूदर यहां काम कर रहे थे. उनके जानने वाले भी मौके पर पहुंच रहे हैं. घटना के बाद स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर है. 

Advertisement

सीएम शुभेंदु अधिकारी ने जताया दुख

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस घटना पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि 'तारातला में ब्रेस ब्रिज के पास बन रहे एक गोदाम के गिरने से हुई मौतों से मुझे गहरा दुख और अफसोस है; इस हादसे में कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए थे. इस त्रासदी में जान गंवाने वाले 3 लोगों के लिए मेरे दुख को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.'

उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है और हम उन्हें हर संभव मदद देंगे.

Advertisement

उन्होंने बताया कि बचाव और राहत का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है. सेना, NDRF, SDRF, कोलकाता पुलिस और KMC मिलकर बचाव अभियान चला रहे हैं ताकि मलबे में फंसे हर मजदूर को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जा सके. अब तक 18 घायल लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है. मैं उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं. 

40 से 45 लोगों के दबे होने की संभावना

शेड और मलबे में दबे लोगों को निकाला जा रहा है. इस घटना में बड़ी संख्या में लोगों को घायल होने की संभावना है. जिन घायलों को निकाला जा रहा है. उन्हें प्रशासन की टीमों ने अस्पताल रेफर कर दिया है. जिनमें कई मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घटना में 40 से 45 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. 

मलबा हटाया जा रहा है 

कोलकाता पुलिस की तरफ से बताया गया कि अब तक कई मजदूरों को निकाला जा चुका है. फिलहाल राहत और बचाव टीमें मलबा हटाने में जुट गई हैं. घटना की जानकारी के बाद सिविल डिफेंस और डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप की टीमों को भी बुलाया गया है. जहां तेजी से मलबा निकाला जा रहा है. मौके पर भारी-भरकम क्रेन और मलबा हाटने वाली मशीनों को बुलाया गया है. जबकि गिरी हुई लोहे की बीम को भी हटाया जाएगा. कोलकाता नगर निगम के सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं.

ये भी देखें: VIDEO: मेयर बता रही थी मुंबई बारिश का एक्‍शन प्‍लान, पीछे खुले नाले में गिर गया शख्‍स, अधिकारी पानी-पानी

Advertisement
Topics mentioned in this article
Kolkata News
Kolkata News In Hindi