25 minutes ago
नई दिल्‍ली:

पश्चिम बंगाल अब 'आयुष्मान भारत' प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जुड़ने जा रहा है. पश्चिम बंगाल देश का 36वां राज्य/केंद्रशासित प्रदेश बन जाएगा, जहां यह योजना लागू होगी.  आदि कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए यात्री भूस्‍खलन होने के बाद रास्‍ते में फंस गए हैं. बिहार के खान सर (फैजल खान) पर गिरफ्तारी की तलवार तो लटक ही रही है, अब उनके कोचिंग सेंटर 'खान ग्‍लोबल स्‍टडीज' पर ताला लगने की नौबत आ गई है. बिहार फायरब्रिगेड सर्विस की जांच में खान सर के कोचिंग सेंटर में कई खामियां पाई गइ हैं. इधर, केरल में दस्‍तक देने के बाद मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों में मानसून महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गोवा और पूर्वोत्तर भारत के अतिरिक्त हिस्सों में आगे बढ़ सकता है. तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने आज दोपहर तीन बजे ईएम बाइपास स्थित तृणमूल भवन में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. इस बैठक में यह तय किया जाएगा कि कोलकाता के मेयर पद से टीएमसी के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम के इस्तीफे के बाद नया मेयर कौन होगा. दिनभर की ताजा खबरें आपको यहां पढ़ने को मिलेंगी, इसलिए बनें रहें NDTV.in पर...

Breakin News Updates LIVE

Jun 07, 2026 11:01 (IST)

भूस्‍खलन के कारण रुकी आदि कैलाश मानसरोवर यात्रा, कई तीर्थयात्री रास्‍ते में फंसे

आदि कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए यात्री भूस्‍खलन होने के बाद रास्‍ते में फंस गए हैं. धारचूला-आदि कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग मलघाट के पास भारी भूस्‍खलन के चलते रास्‍ता पूरी तरह से बंद हो गया है. यहां लगतार पहाड़ी से मलबा गिरने से मार्ग बंद हो गया है. ऐसे में आदि कैलाश यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालु जाम में फंस गए हैं. गनीमत रही कि अचानक पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में कोई वाहन नहीं आया, नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी.

Jun 07, 2026 10:52 (IST)

यूपी में लगे मोदी सरकार के ‘12 साल बेमिसाल’ के पोस्‍टर

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर उत्‍तर प्रदेश में उपलब्धियों के पोस्टर लग गए हैं. लखनऊ विधानसभा और लोक भवन के बाहर दिखी ‘12 साल बेमिसाल’ की झलक. 21 जून तक प्रदेशभर में बीजेपी व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम चलाएगी. मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने की तैयारी है.

Jun 07, 2026 10:22 (IST)

विकास नगर में 62 वर्षीय पूर्व फौजी ने किया सुसाइड, करोड़ों के लेन-देन का आरोप

हांसी के विकास नगर में आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक की पहचान सुंदर सिंह भगाना निवासी, 62 वर्षीय पूर्व सैनिक के रूप में हुई है. घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी विनोद शंकर समेत फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. परिजनों का दावा है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि आरोपियों की प्रताड़ना का परिणाम है.

Jun 07, 2026 08:58 (IST)

661 करोड़ रुपये के सरकारी फंड घोटाले में CBI की छापेमारी

CBI ने हरियाणा और चंडीगढ़ के सरकारी फंड के कथित गबन मामले में 6 ठिकानों पर छापेमारी की है. सीबीआई ने छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस, संपत्ति से जुड़े कागजात और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए गए. यह मामला हरियाणा विजिलेंस एवं ACB से ट्रांसफर किए गए एक केस और चंडीगढ़ पुलिस के आर्थिक अपराध थाने में दर्ज दो मामलों से जुड़ा है. जांच के अनुसार, इस घोटाले में करीब 661 करोड़ रुपये के सरकारी फंड की कथित हेराफेरी हुई.

Advertisement
Jun 07, 2026 08:28 (IST)

तृणमूल पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता गिरफ्तार

कोलकाता नगर निगम के एक और तृणमूल पार्षद को गिरफ्तार कर लिया गया है. बुधवार को पुलिस ने वार्ड नंबर 101 के पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता को गिरफ्तार किया.  बप्पादित्य दासगुप्ता को जबरन वसूली के आरोप में पटुली पुलिस स्टेशन में गिरफ्तार किया गया है. वे 2015 के नगर निगम चुनाव जीतने के बाद वार्ड नंबर 110 के पार्षद बने थे. इससे पहले वे भाजपा में थे, फिर टीएमसी में शामिल हो गए. टीएमसी के इस सदस्य पर 2021 के चुनाव में चुनावोत्तर हिंसा के आरोप भी लगे हैं. शनिवार दोपहर को वार्ड नंबर 101 के तृणमूल युवा अध्यक्ष सौरव घोष को गिरफ्तार किया गया. इसके बाद उसी रात बप्पादित्य को पुलिस स्टेशन बुलाया गया, जहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

Jun 07, 2026 08:25 (IST)

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये हुआ महंगा

LPG घरेलू गैस सिलेंडर के दाम तीन महीने में दूसरी बार बढ़ गए हैं. देश में रसोई गैस (LPG Cylinder Price) की कीमत में 29 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दी गई है. दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत आज से 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है. एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी हुई दरें आज से लागू हो जाएंगी. बिहार की राजधानी पटना में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम 1000 रुपये से ऊपर पहुंच गए हैं. आइए आपको बताते हैं, आपके शहर में LPG सिलेंडर की क्‍या है नई कीमत. 

Advertisement
Jun 07, 2026 08:10 (IST)

खान सर के कोचिंग सेंटर में फायर सेफ्टी को लेकर पाई गईं कमियां

खान सर (फैजल खान) और उनके कोचिंग सेंटर 'खान ग्‍लोबल स्‍टडीज' पर कानून का शिकंजा कसता हुआ नजर आ रहा है. खान सर पर गिरफ्तारी की तलवार तो लटक ही रही है, अब उनके कोचिंग सेंटर 'खान ग्‍लोबल स्‍टडीज' पर ताला लगने की नौबत आ गई है. बिहार फायरब्रिगेड सर्विस की जांच में खान सर के कोचिंग सेंटर में कई खामियां पाई गइ हैं. 

Featured Video Of The Day
लालू-राबड़ी आवास पर हाई-वोल्टेज ड्रामा
Topics mentioned in this article