हाथों में हाथ और... सिया और चेतन का नया वीडियो आया सामने, केतन की हत्या से क्या कनेक्शन?

केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी का एक नया वीडियो सामने आया है. वीडियो में दोनों आरोपी एक कैफे में बैठे दिख रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सिया गोयल और चेतन चौधरी का नया वीडियो
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सिया और चेतन का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वे एक कैफे में खुशमिजाज और बातचीत में मग्न दिखाई दे रहे हैं
  • यह वीडियो घटना से लगभग एक महीने पहले 23 मई की रात 9:30 बजे रिकॉर्ड किया गया था और पुलिस इसकी जांच कर रही है
  • केतन का मोबाइल फोन कुछ समय तक सिया के पास था जिसे बाद में केतन के परिवार को सौंप दिया गया था

पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. इस मामले में केतन की मंगेतर सिया गोयल ही मुख्य आरोपी है. सिया ने अपने कथित प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन को लोहगढ़ से 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया था. इस बीच आरोपी सिया और चेतन  का एक नया वीडियो सामने आया है.वीडियो में सिया और चेतन एक कैफे में बैठे हुए दिख रहे हैं. दोनों खुश दिख रहे हैं.

सूत्रों के मुताबिक, यह वीडियो 23 मई को रात करीब 9:30 बजे रिकॉर्ड किया गया था. फुटेज में सिया और चेतन एक कैफे में साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. दोनों खुशमिजाज लग रहे हैं और बातचीत में मग्न हैं. यह वीडियो भी पुलिस की जांच का हिस्सा बन सकता है. क्योंकि यह घटना से एक महीने पहले का है और दोनों आरोपी एक साथ दिख रहे हैं.

जांच एजेंसियां ​​इस मामले में इकट्ठा किए जा रहे सबूतों के तौर पर फुटेज की सच्चाई और अहमियत की जांच कर रही हैं.

सिया ने कुछ समय तक केतन का मोबाइल फोन अपने पास रखा था

कारोबारी केतन अग्रवाल का मोबाइल फोन कुछ समय तक उसकी मंगेतर सिया गोयल के पास रहा था, हालांकि बाद में उसे अग्रवाल परिवार को सौंप दिया गया. पुलिस ने केतन की कथित हत्या की जांच का हवाला देते हुए यह जानकारी दी.

Advertisement

सोमवार को पुलिस ने आरोपियों की कस्टडी बढ़ाने की मांग करते हुए बताया कि जांचकर्ता यह पता लगाना चाहते हैं कि जब सिया के पास केतन का मोबाइल फोन था तब उसने फोन से कोई सबूत मिटाया या नष्ट तो नहीं किया.  पुलिस ने बताया कि केतन की हत्या की साजिश में चेतन की भी भूमिका थी. पुलिस इससे पहले रविवार को सिया के साथ भी घटनास्थल पर जा चुकी है, जिसके दौरान उसकी मौजूदगी में एक डमी को खाई में नीचे धक्का दिया गया था.

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, जांच में यह सामने आया कि केतन को कथित तौर पर धक्का देने के बाद उसका मोबाइल फोन सिया के पास था. उन्होंने बताया, “बाद में सिया ने यह फोन केतन के परिवार को सौंप दिया. हम यह जांच कर रहे हैं कि जब फोन सिया के पास था तो उसमें से कहीं कोई महत्वपूर्ण सबूत मिटाया गया या उससे छेड़छाड़ तो नहीं की गई.”

Advertisement

यह भी पढ़ें: बस आज की रात है जिंदगी... कार्यक्रम में परफॉर्म करने वाली सिंगर ने शेयर किया केतन का डांस वीडियो

Featured Video Of The Day
Akhilesh के Birth day पर Rajbhar ने अपने बधाई संदेश में ऐसा क्या कह दिया जो मच गया बवाल
Topics mentioned in this article
Ketan Agarwal Case
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case Pune
Ketan Agarwal Murder Scene Recreation
Ketan Agarwal Murder