'मेरा पति बेवफा...', केरल के परिवहन मंत्री को पत्‍नी ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, छिड़ा सियासी घमासान

केरल के परिवहन मंत्री केबी गणेश कुमार की पत्‍नी बिंदु मेनन का दावा है कि उनका पति बेवफा है. उन्‍होंने पति को आपत्तिजनक स्थिति में एक महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ा. हालांकि, मंत्रीजी ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीति से प्रेरित बताया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • केरल के परिवहन मंत्री की पत्नी बिंदु मेनन ने अपने पति पर आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने का आरोप लगाया
  • बिंदु मेनन ने बताया कि मंत्री के स्टाफ ने उन्हें रोकने और उनका फोन छीनने की कोशिश की थी
  • मंत्री और उनकी पत्नी के बीच 2014 से वैवाहिक समस्याएं चल रही हैं. मंत्रीजी पर अवैध संबंध रखने का आरोप
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
तिरुवनंतपुरम:

मेरा पति बेवफा है... ये कहना है केरल के परिवहन मंत्री केबी गणेश कुमार की पत्‍नी का. पत्‍नी के इस बयान के बाद मंत्रीजी विवादों में घिर गए हैं. परिवहन मंत्री केबी गणेश कुमार की पत्नी बिंदु मेनन का आरोप है कि उन्होंने अपने पति और केरल के परिवहन मंत्री को आपत्तिजनक स्थिति में देखा. मंत्री की पत्नी ने यह बात फोन पर एक मीडिया रिपोर्टर से बात करते हुए कही. उन्होंने कहा कि उनके पास इस बारे में सभी सबूत हैं, लेकिन उनकी कोई प्‍लानिंग नहीं है कि वे कानूनी कार्रवाई करें. 

मंत्रीजी को पत्‍नी ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा!

मंत्री की पत्नी बिंदु मेनन के अनुसार, 'वे पिछले शनिवार दोपहर अपने घर वलाकम गई थीं. उन्होंने घर और बेडरूम में प्रवेश किया, जहां उन्होंने मंत्री को आपत्तिजनक स्थिति में देखा. मंत्री के स्टाफ ने उन्हें रोकने की कोशिश की और उनका फोन छीन लिया, जिससे उन्होंने मदद के लिए रोना शुरू किया. उन्होंने पूर्व डीजीपी और तिरुवनंतपुरम कॉरपोरेशन की पार्षद से मदद के लिए संपर्क किया, जो उनके कजिन की पत्नी भी हैं. उनकी सलाह पर उन्होंने पुलिस की टोल फ्री हेल्पलाइन 112 पर कॉल की. पुलिस पहुंची, लेकिन उन्होंने कहा कि वे इस मामले में हस्तक्षेप नहीं कर सकते.

केबी गणेश के बीच ये हैं समस्याएं

बिंदु मेनन ने कहा कि 2014 में शादी के बाद से उनके और केबी गणेश के बीच वैवाहिक समस्याएं रही हैं. केरल कांग्रेस (बी) के नेता कुमार ने 2014 में यामिनी थांकेची से कानूनी रूप से अलग होने के बाद मेनन से शादी की थी. मेनन ने कहा कि 2019 में एक बड़ा विवाद हुआ था और उन्होंने अपनी रिश्तेदार, पूर्व डीजीपी व भाजपा नेता आर. श्रीलेखा से मदद मांगी थी. मेनन ने कहा कि वह पिछले कई महीने से अलग रह रही हैं, क्योंकि केबी गणेश के कई महिलाओं से संबंध हैं. उन्होंने कहा, 'कई महिलाओं को लेकर मेरी उनसे लड़ाई होती थी. फिर मेरे फोन ट्रैक किए गए और मुझ पर आरोप लगाए गए कि मेरा अपने दोस्तों के साथ प्रेम-प्रसंग है.' मेनन ने आरोप लगाया कि कुमार ने उनका फोन ब्लॉक कर दिया और अपने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे उनसे बात न करें.

विपक्ष हुआ हमलावर, छिड़ा सियासी घमासान 

केएसयू राज्य उपाध्यक्ष यधु ने फेसबुक पोस्ट में आरोप लगाया कि मंत्री की पत्नी ने उनके अतरंगी संबंधों का पता लगाया और इसका सबूत रिकॉर्ड किया. पोस्ट में कहा गया कि मंत्री के व्यक्तिगत स्टाफ ने उनकी पत्नी पर शारीरिक हमला किया. इसके बाद उन्होंने पुलिस के 112 नंबर पर कॉल की. पोस्ट में सवाल उठाया गया कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की. यधु ने कहा कि अगर उनके द्वारा कही गई बात गलत है, तो मंत्री उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें :- केरल में 1 रुपये वाले जूते का ऑफर बना हंगामे की वजह, भीड़ काबू करने के लिए पुलिस का लाठीचार्ज

पत्‍नी के आरोपों पर मंत्रीजी की सफाई 

इन आरोपों पर मंत्री के.बी. गणेश कुमार ने सफाई दी है. उनका कहना है कि यह सब चुनावों के समय मेरे खिलाफ साजिश है. वे यह नहीं कह सकते कि मैं अक्षम या भ्रष्ट हूं. जब चुनाव आते हैं, तो ऐसे मुद्दे सामने आते हैं. अगर आप मुझसे प्यार के बारे में पूछें, तो इसमें कोई अचरज की बात नहीं है. मेरे पास प्यार है, बहुत से लोग हैं जिन्हें मैं प्यार करता हूं, और बहुत लोग हैं जो मुझे प्यार करते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: Khamenei के बेट के Supreme Leader बनने पर Trump का बड़ा बयान!