Kerala Election Results 2026 Vote Counting LIVE Updates: केरल विधानसभा चुनाव 2026 में वोटों की गिनती शुरू हो गई है. स्ट्रांग रूम के ताले खुल गए हैं, रूझान कुछ देर में सामने आने लगेंगे. राज्य में 140 सीट के लिए कुल 883 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा. 43 स्थानों पर 140 मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं. केरल विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF), दो कार्यकालों से सत्ता में रहे वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (LDF) के बीच सीधी टक्कर है. कांग्रेस ने यहां 2024 के लोकसभा चुनाव और हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया था. वहीं भाजपा के नेतृत्व वाला राजग द्विध्रुवीय राजनीति वाले राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास कर रहा है.
लेफ्ट की हार से खत्म होगा वामपंथ का आखिरी किला
LDF की हार के साथ 1960 के दशक के बाद पहली बार ऐसा होगा कि वामपंथी दल किसी भी भारतीय राज्य में सत्ता में नहीं होंगे. अधिकारियों ने बताया कि इस कार्य के लिए 15,464 कर्मियों को तैनात किया गया है, जिनमें 140 रिटर्निंग ऑफिसर, 1,340 अतिरिक्त रिटर्निंग ऑफिसर, 4,208 सूक्ष्म पर्यवेक्षक, 4,208 मतगणना पर्यवेक्षक और 5,563 मतगणना सहायक शामिल हैं.
बीजेपी अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश में
मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए राज्य पुलिस कर्मियों के साथ केंद्रीय बलों की 25 कंपनियां तैनात की गई हैं. भाजपा के नेतृत्व वाला राजग, हालांकि सरकार बनाने की दौड़ में नहीं है, लेकिन 2021 में एक भी सीट जीतने में विफल रहने के बाद केरल में अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए इस चुनाव को महत्वपूर्ण मान रहा है. केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों से जुड़े पल-पल के अपडे्टस के लिए बने रहे NDTV से इस लाइव ब्लॉग के साथ.
Kerala Election Results 2026 Live Updates:
Results LIVE: असम में बीजेपी की आंधी, केरल में बीजेपी-टीएमसी में कड़ी टक्कर, केरल में कांग्रेस
केरल के साथ-साथ आज बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में वोटों की गिनती हो रही है. इन सभी राज्यों से ही शुरुआती रूझान आ रहा है. असम में बीजेपी की आंधी दिख रही है. बंगाल में बंगाल, टीएमसी में कड़ी टक्कर है.
Kerala Results LIVE: अभी पोस्टल बैलेट की गिनती, ईवीएम का कुछ देर बाद आएगा रुझान
चुनाव आयोग के अनुसार अभी पोस्टल बैलेट की गिनती ही हो रही है. ईवीएम के वोटों की गिनती का रुझान आधे से एक घंटे पर बाद आएगा. ऐसा चुनाव आयोग के अधिकारियों ने एनडीटीवी से कहा है.
Kerala Results LIVE: केरल में कांग्रेस का धमाका, 13 में से 8 सीटों पर आगे
केरल में कांग्रेस का धमाका देखने को मिल रहा है. शुरुआती रुझानों में कांग्रेस नेतृत्व वाला UDF यहां अच्छी बढ़त बनाता नजर आ रहा है. अभी तक गिनती में 13 सीटों का रुझान सामने आया है. जिसमें कांग्रेस 8 सीटों पर आगे चल रही है. 3 पर एलडीएफ तो एक सीट पर बीजेपी और एक सीट पर अन्य आगे चल रही है.
Kerala Results LIVE: 15 मिनट की गिनती 9 सीटों का रूझान आया
केरल में 9 सीटों के रुझान आ गए हैं. 6 पर यूडीएफ आगे चल रही है. दो पर एलडीएफ आगे चल रही है. तो एक सीट पर बीजेपी आगे चल रही है.
Kerala Results LIVE: 10 मिनट की गिनती में दो सीट पर UDF पर तो एक सीट पर LDF आगे
10 मिनट की वोटों की गिनती के बाद केरल में तीन सीटों के रुझान आ गए है. दो सीट पर यूडीएफ तो एक पर एलडीएफ आगे चल रही है.
Kerala Results LIVE: केरल का पहला रुझान UDF के पक्ष में
केरल में विधानसभा की कुल 140 सीटें है, यहां बहुमत का आंकड़ा 71 है. केरल का पहला रुझान UDF के खाते में गया है.
Kerala Results LIVE: गिनती शुरू, शुरुआत पोस्टल बैलेट से, कुछ देर में रुझान
सबसे पहले पोस्ल बैलेट की गिनती हो रही है. शुरुआत के 30-40 मिनट में पोस्टल बैलेट की गिनती होगी. उसके बाद EVM की वोटों की गिनती शुरू होगी. थोड़ी देर बाद रूझान आने लगेंगे.
Kerala Results LIVE: केरल में वोटों की गिनती शुरू,
केरल विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. बस कुछ देर में रूझान आने लगेंगे. केरल में लेफ्ट का आखिरी किला बचा रहेगा या कांग्रेस केरल में सरकार बनाएगी. बस कुछ देर में शुरुआती रुझान आने लगेंगे.
Kerala Results LIVE:स्ट्रांग रूम के ताले खुले, रुझान थोड़ी देर में
केरल विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती बस कुछ देर में शुरू होने जा रही है. स्ट्रांग रूम के ताले खुल गए हैं. वोटों की गिनती बस कुछ देर में शुरू होने जा रहा है. रूझान अब कुछ देर में सामने आएगा.
Kerala Election Results 2026 LIVE: केरल सहित 5 राज्यों के रिजल्ट से पहले पीएम मोदी की 'सुभाषितम्' पोस्ट
केरल सहित 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे से पहले पीएम मोदी ने एक्स पर एक खास पोस्ट लिखा है. पीएम मोदी ने लिखा कौशल, परिश्रम और करुणा हमारे जीवन की अद्भुत शक्तियां हैं. इनके माध्यम से हम न केवल हर चुनौती को पार कर सकते हैं, बल्कि ये हमारे लक्ष्यों की प्राप्ति में भी मददगार हैं.
को हि भारः समर्थानां किं दूरं व्यवसायिनाम्।
को विदेशः सुविद्यानां कः परः प्रियवादिनाम्॥
Kerala Election Results 2026 LIVE: सीएम के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा
केरल विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती शुरू होने के पहले कन्नूर में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के घर की सुरक्षा में सख्त इंतजाम किए गए है.
Kerala Election Results 2026 LIVE: वी. मुरलीधरन बोले- सब कुछ अच्छा होगा
केरल विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती के पहले कज़ाक्कुट्टम विधानसभा क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार वी. मुरलीधरन कहते हैं, "सब कुछ अच्छा हो जाएगा..." मालूम हो कि इस बार केरल में बीजेपी को अपनी अच्छी उपस्थिति की उम्मीद है.
Kerala Election Results 2026 LIVE: केरल के नतीजों से पहले कांग्रेस मुख्यालय में बढ़ी सरगर्मी
केरल के नतीजों से पहले कांग्रेस मुख्यालय में सरगर्मी तेज हो गई है. वहां पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता जुटने लगे हैं. इसका वीडियो भी सामने आया है. वोटों को गिनती कुछ मिनटों बाद शुरू होगा.
Kerala Election Results 2026 LIVE: केरल रिजल्ट से पहले केसी वेणुगोपाल के घर के बाहर शांति
केरल चुनाव के नतीजों से पहले तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस महासचिव (संगठन) और सांसद के.सी. वेणुगोपाल के आवास के बाहर के शांति नजर आ रही है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने वहां का वीडियो एक्स पर साझा किया है. जिसमें कांग्रेस नेता के घर के बाहर के मात्र के गार्ड नजर आ रहा है. उम्मीद है कि वे जल्द ही केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय के लिए रवाना होंगे.
Kerala Election Results 2026 LIVE: CM पिनराई विजयन की धर्मडम सीट के नतीजों पर सबकी नजर
Kerala Election Results 2026 LIVE: केरल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के साथ ही मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की हाई‑प्रोफाइल धर्मडम सीट पर मतगणना जारी है. इस सीट के रुझानों को राज्य की राजनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि यहां का फैसला सरकार की तस्वीर को काफी हद तक साफ कर सकता है.
Kerala Election Results 2026 LIVE: केरल में वोटों की गिनती से पहले अंतिम चरण की तैयारियां
केरल में वोटों की गिनती शुरू होने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही है. इसका वीडियो भी सामने आया है. गवर्नमेंट कॉलेज मलप्पुरम में वोटों की गिनती के लिए अंतिम चरण की तैयारियां चल रही हैं.
Kerala Election Results LIVE: एग्जिट पोल में केरल में 10 साल बाद सत्ता परिवर्तन के संकेत
केरल में एग्जिट पोल में 10 साल के बाद सत्ता परिवर्तन के संकेत दिखाए गए थे. 140 सीटों वाले केरल में बहुमत का आंकड़ा 71 है. NDTV Poll of Polls के अनुसार, इस बार लेफ्ट फ्रंट (LDF) को झटका लग सकता है.
UDF (कांग्रेस गठबंधन): 75 सीटें
LDF: 60 सीटें
NDA: 4 सीटें
Kerala Election Results LIVE: कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला बोले- UDF की जीत होगी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने कहा कि यूडीएफ चुनाव में विजयी होगा. उन्होंने कहा, ‘‘हमारा आकलन है कि कांग्रेस नीत यूडीएफ विजयी होगा.’’ अरनमुला से चुनाव लड़े वरिष्ठ भाजपा नेता कुम्मनम राजशेखरन ने कहा कि पार्टी को इस सीट पर जीत का पूरा भरोसा है. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को राज्य में अपना खाता खुलने की उम्मीद है. वट्टियूरकावु से उम्मीदवार कांग्रेस नेता के. मुरलीधरन ने कहा कि उन्हें जीत का भरोसा है.
Kerala Election Results LIVE: केरल में NDA के लिए समर्थन बढ़ा हैः वी मुरलीधरन
केरल में शुरू होने वाली वोटों की गिनती से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता वी मुरलीधरन ने कहा कि मतदाताओं की प्रतिक्रिया से पता चलता है कि भाजपा नीत राजग के लिए समर्थन बढ़ रहा है. मुरलीधरन ने कझाकूटम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा है. मुरलीधरन का मुकाबला माकपा के मौजूदा विधायक के. सुरेंद्रन और कांग्रेस उम्मीदवार टी शरतचंद्र प्रसाद से है. उन्होंने कहा, ‘‘ हालांकि शुरू में यह मुकाबला त्रिकोणीय होने की उम्मीद थी, लेकिन बाद में यह एलडीएफ और राजग के बीच की लड़ाई में बदल गया. इस निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा का पलड़ा साफ तौर पर भारी है.’’
Kerala Chunav Result LIVE: मंत्री पी ए मोहम्मद बोले- हमारी जीत होगी
केरल में विभिन्न दलों के नेताओं और उम्मीदवारों ने चार मई को घोषित होने वाले विधानसभा चुनाव परिणामों से पहले जीत का भरोसा जताया. केरल की 140 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान नौ अप्रैल को हुआ था. केरल के मंत्री पी ए मोहम्मद रियास ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य भर में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत एलडीएफ के लिए स्थिति अनुकूल है.
Kerala Election Results LIVE: केरल में वोटिंग आज
केरल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज घोषित होंगे. सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. राज्य में 140 सीट के लिए कुल 883 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा. 43 स्थानों पर 140 मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं.













