- दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार एक-एक कर दिल्ली की गड़बड़ियों को दुरुस्त कर रही है.
- रेखा गुप्ता के अनुसार पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले में क्लीन चिट नहीं मिली है.
- उन्होंने कहा कि केजरीवाल और पूर्व सरकार ने बिना पॉलिसी के करोड़ों रुपए खर्च किए और गड़बड़ी की है.
शराब घोटाले में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया सहित सभी 23 आरोपियों को राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी किए जाने के बाद दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने शुक्रवार शाम NDTV पर खास बातचीत की. इस बातचीत के दौरान रेखा गुप्ता ने दिल्ली की गड़बड़ियों को लेकर पुरानी सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि हमारी सरकार एक-एक कर चीजों को दुरुस्त कर रही हैं. शराब नीति केस में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से बरी किए जाने पर रेखा गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल को क्लीन चिट नहीं मिली है. आप उसे क्लीनचिट नहीं कह सकते हैं.
अपने एक साल के कार्यकाल पर क्या बोलीं रेखा गुप्ता
अपने सरकार के 1 साल पूरा होने पर पर रेखा गुप्ता ने कहा, बिल्कुल परिवर्तन आया है और मैं समझता हूं कि वर्किंग कल्चर में बदलाव आया है.
जनता के प्रति जवाबदेही में बदलाव आया है. हमें लीगेसी में क्या मिला? परिवर्तन की बात अगर आप करेंगे तो मैं यह कहना चाहूंगी कि जो दिल्ली के लिए सही पॉलिसी और निर्णय होने चाहिए थे, वह हमने किए. चाहे कूड़े के पहाड़ की दिक्कत हो, पॉल्यूशन हो या इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलप करना हो.पिछली सरकार के नेगलिजेंस के कारण से इन समस्याओं का समाधान नहीं मिल पाया. हमने साइंटिफिक तरीके से समाधान निकाला, जो आने वाले दिनों में रिजल्ट के तौर पर दिखेंगे.
केजरीवाल को बरी किए जाने पर क्या बोलीं रेखा गुप्ता
केजरीवाल को कोर्ट से बरी किए जाने पर रेखा गुप्ता ने कहा, "केजरीवाल को जो मिला है वह क्लीन चिट नहीं है. जिस तरीके से रोड शो निकाल कर जनता को गुमराह कर रहे हैं केजरीवाल उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि साक्ष्य की कमी से यह राहत मिली है. इसके बाद भी बहुत सारी अदालत हैं और अगर भ्रष्टाचार नहीं था तो मैं कुछ सवाल पूछना चाहूंगी.
- अगर शराब घोटाला नहीं था तो पॉलिसी की जांच के शुरू होते ही वापस क्यों लिया?
- क्या आपने एक के साथ एक बोतल फ्री नहीं दी?
- क्या आपने रिटेलर को प्राइवेटाइज नहीं किया और रिटेल में मार्जिन को पांच की जगह 12% नहीं बढ़ाया?
- क्या आपने साक्ष्य को खत्म करने की कोशिश नहीं की, अपने सैकड़ो मोबाइल और डाटा को नष्ट क्यों किया?
केजरीवाल के ऊपर बीसियों घोटाले के इल्जामः रेखा गुप्ता
रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि आप कह रहे हैं कि आप कट्टर ईमानदार हैं तो यह बताइए कि देश में कौन सा मुख्यमंत्री है जो एक भी विभाग अपने पास नहीं रखता, क्योंकि वह इतने शातिर और चालक थे कि कोई भी दस्तखत अपने नाम से ना करना पड़े इसलिए उन्होंने ऐसा सिस्टम बनाया. एक-एक फाइल में आज भी गड़बड़ी मिल रही है उनके सेक्शन में उनके इंप्लीमेंटेशन में. बिना पॉलिसी के करोड़ों रुपए खर्च किए गए. उनके ऊपर बीसियों घोटाले का इल्जाम है किस-किस का वह जवाब देंगे?
जनता अपना फैसला सुना चुकी है, अभ अदालत भी सुनाएगीः रेखा गुप्ता
रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग के साफ-साफ तथ्य दिखाई देते हैं. अरविंद केजरीवाल ने शराब कल्चर देश में शुरू किया. जब सीबीआई ऊपर अपील करेगी तो निश्चित तौर पर फैसला उनके खिलाफ आएगा. जनता अपना फैसला पहले ही सुना चुकी है और न्यायालय भी आगे फैसला सुनाएगी उनके भ्रष्टाचार पर.
दिल्ली की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगीः रेखा गुप्ता
केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा, "दिल्ली की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी क्योंकि उन्होंने हमेशा 'अय्याशी' की. शीश महल में रहते थे और बोलते थे कि मैं कुछ भी नहीं लूंगा, ना बंगला लूंगा, ना गाड़ी लूंगा. सारे भ्रष्टाचार के मामलों की जांच चल रही है और कैग ने कई सारे कच्चे चिट्ठे खोले हैं और सारी चीजों पर जांच चल रही है और किस-किस चीज पर जवाब देंगे क्योंकि आज वह खुशी मना रहे हैं, घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं पर अगर वह इतने ही साफ थे तो क्यों भाग गए?"
रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि पंजाब की सत्ता का सुख भोग रहे हैं. वहां शीश महल टू बनाया, प्राइवेट जेट से आना-जाना करते हैं. जो सिंडिकेट दिल्ली में काम करता था वह पंजाब से कम कर रहा है, जिसमें सिसोदिया और उनके सेक्रेटरी भी शामिल है. अगर दिल्ली से इतना प्यार था तो दिल्ली में रुकते और आमने-सामने की लड़ाई लड़ते. बताते और दिल्ली के सामने बात रखते. उनकी आत्मा में चोर है इसलिए वह यहां से चले गए.
जनता ने पहले ही अपना जजमेंट चला सुना दिया है और पहले ही वह यहां से भाग गए. अब दिल्ली में उनका कोई नहीं इसीलिए वह बाहर चले गए क्योंकि उनके लिए सट्टा सिर्फ सुख भोगने का माध्यम है और जनता की गाढ़ी खून पसीने की कमाई लूटने का पाप उन्होंने किया है.
यह भी पढ़ें - अदालत से बरी होना, क्या अरविंद केजरीवाल के लिए राजनैतिक संजीवनी का काम करेगी?













