दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार एक-एक कर दिल्ली की गड़बड़ियों को दुरुस्त कर रही है. रेखा गुप्ता के अनुसार पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले में क्लीन चिट नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल और पूर्व सरकार ने बिना पॉलिसी के करोड़ों रुपए खर्च किए और गड़बड़ी की है.