कर्नाटक : मामूली कहासुनी के बाद दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी को मालिक ने किया आग के हवाले, मौत

मंगलुरू साउथ पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान तौसिफ हुसैन के रूप में की है. मंगलुरू पुलिस के कमिश्नर ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की. पुलिस ने पीड़ित शख्स की पहचान गजनाना के रूप की है. 

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
कर्नाटक पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली:

कर्नाटक से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक दुकान के मालिक ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी को आग के हवाले कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी दुकान मालिक को मुलिहिथलू से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है. 

मंगलुरू साउथ पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान तौसिफ हुसैन के रूप में की है. मंगलुरू पुलिस के कमिश्नर ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की. पुलिस ने पीड़ित शख्स की पहचान गजनाना के रूप की है. 

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने गजनाना को पहले आग के हवाले किया और बाद में पुलिस और लोगों को गुमराह करने के लिए कहा कि गजनाना की मौत बिजली का करेंट लगने से हुई है. 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी शख्स ने अपने जुर्म को छिपाने के लिए पड़ोसियों से कहा था कि उसके दुकान पर काम करने वाले गजनाना अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है. हालांकि, मामले की शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी शख्स ने पीड़ित की हत्या की है. इस घटना को लेकर पुलिस ने एक मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है.  

Advertisement
Featured Video Of The Day
Delhi Crime News: वरिष्ठ IRS अधिकारी की बेटी की हत्या, दिल्ली के Amar Colony के घर में मिला शव
Topics mentioned in this article