DMK से बात बनते-बनते आखिर कहां बिगड़ गई? कमल हासन की पार्टी तमिलनाडु में नहीं लड़ेगी चुनाव

Tamil Nadu Assembly Election News: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी सियासी हलचल हो गई है. कमल हासन की पार्टी ने चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है. वह DMK के साथ गठबंधन करना चाहते थे लेकिन बात नहीं बन सकी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कमल हासन.
IANS
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कमल हासन की पार्टी मक्कल निधि मय्यम ने तमिलनाडु चुनाव न लड़ने और DMK गठबंधन का समर्थन करने का निर्णय लिया है
  • MNM को DMK द्वारा दी गई सीटों की संख्या और राइजिंग सन चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव स्वीकार नहीं था
  • कमल हासन ने स्पष्ट किया कि MNM आगामी 2026 विधानसभा चुनावों में सीधे चुनाव नहीं लड़ेगी और गठबंधन को समर्थन देगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चेन्नई:

अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है. उनकी पार्टी मक्कल निधि मय्यम (MNM) चुनाव में नहीं उतरेगी. इसकी बजाय उनकी पार्टी ने द्रमुक (DMK) की अगुवाई वाले गठबंधन को बिना शर्त समर्थन देने का फैसला लिया है. यह फैसला ऐसे समय हुआ है जब DMK और उसके सहयोगियों ने सीट बंटवारा तय कर लिया है. 

MNM के अध्यक्ष कमल हासन ने कहा कि उनकी पार्टी को DMK ने जितनी सीटें दी थीं, वह उससे संतुष्ट नहीं थी. और न ही इस बात से संतुष्ट थी कि MNM की बजाय DMK के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ना होगा.

यह भी पढ़ेंः तमिलनाडु में चौतरफा चुनावी संग्राम: विजय की पार्टी करेगी उलटफेर या सत्ता में होगी DMK, AIADMK की वापसी?

एमके स्टालिन और कमल हासन.

क्यों नहीं बन पाई बात?

तमिलनाडु में चुनाव से पहले मंगलवार को DMK और उसके सहयोगियों की सीट बंटवारे पर चर्चा हुई थी. इसमें DMK ने कमल हासन की MNM को कम सीटें दी थीं. साथ ही साथ उसे DMK के चुनाव चिह्न पर लड़ने को कहा था. इसी कारण इस गठबंधन में MNM शामिल नहीं हुई और चुनाव न लड़ने का फैसला लिया.

Advertisement

उन्होंने कहा, 'मौजूदा मुश्किल राजनीतिक माहौल में, हमें दी गई सीटें और 'राइजिंग सन' चुनाव चिह्न के तहत चुनाव लड़ने का सुझाव, न तो मुझे और न ही मेरी पार्टी के सदस्यों को मंजूर है.' उन्होंने आगे कहा कि इसलिए उनकी पार्टी ने चुनावी मैदान से दूर रहने का फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि 'हम खुले तौर पर और साफ-साफ यह ऐलान करते हैं कि MNM 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में सीधे तौर पर चुनाव नहीं लड़ेगी और DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन के उम्मीदवारों को बिना किसी शर्त के अपना समर्थन देगी.'

Advertisement

कमल हासन ने कहा, 'हम राइजिंग सन चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने के लिए राजी नहीं हैं. हमारी बातचीत के दो दौर हुए. 'बैटरी टॉर्च' हमारी पहचान है. हमने चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है. DMK गठबंधन को हमारा पूरा समर्थन रहेगा.'

यह भी पढ़ेंः विजय की पार्टी के साथ तमिलनाडु में क्यों नहीं बन पा रहा एनडीए का समीकरण?

एमके स्टालिन ने क्या कहा?

कमल हासन के फैसले पर तमिलनाडु के सीएम और DMK प्रमुख एमके स्टालिन ने कहा कि उनका शुक्रिया करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं.

स्टालिन ने X पर लिखा, 'इतिहास कमल हासन के इस बड़े दिल वाले फैसले की तारीफ करेगा. कमल हासन के फैसले ने मुझे भावुक कर दिया है. उनका यह कदम एक बलिदान है. उनका शुक्रिया अदा करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं.' स्टालिन ने यह भी कहा कि कमल हासन को पूरे तमिलनाडु का दौरा करना चाहिए.

Advertisement

175 सीटों पर चुनाव लड़ेगी DMK

तमिलनाडु में DMK और उसके सहयोगियों के बीच सीट बंटवारा तय हो गया है. तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों में से 175 पर DMK चुनाव लड़ेगी. इनमें वह पार्टियां भी शामिल हैं, जो DMK के चुनाव चिह्न पर लड़ेंगी. बाकी सहयोगियों को 59 सीटें मिली हैं. कांग्रेस को 28 सीटें मिली हैं.

तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी. जबकि, नतीजे 4 मई को आएंगे. 2021 के विधानसभा चुनाव में DMK गठबंधन ने 159 सीटें जीती थीं. इनमें से DMK ने अकेले 133 सीटों पर जीत हासिल की थी.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः तमिलनाडु चुनाव 2026: अन्नाद्रमुक का बड़ा दांव, कितनी सीटों पर लड़ेगी? NDA  का सीट बंटवारा फॉर्मूला जानिए

Featured Video Of The Day
Iran Israel| Hormuz पर Trump-Modi की बात पर डिबेट में क्यों छिड़ी जंग? | Sucherita Kukreti | War News