बेंगलुरु में किराए के फ्लैट में खून से लथपथ मिला महिला का शव, झारखंड की रहने वाली थी

बेंगलुरु में किराए के फ्लैट में पूजा दत्ता का शव सड़ी-गली हालत में मिला, मौत दो से तीन दिन पुरानी बताई गई है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बेंगलुरु के अदुगोडी में 34 वर्षीय पूजा दत्ता का किराए के फ्लैट में सड़ी-गली हालत में शव मिला था
  • मृतका झारखंड के धनबाद की निवासी थीं और एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत थीं
  • पुलिस ने बताया कि शव नग्न और खून से लथपथ था तथा मौत दो से तीन दिन पहले हुई थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु:

बेंगलुरु में एक किराए के फ्लैट में 34 वर्षीय महिला का शव सड़ी-गली हालत में मिला. पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान झारखंड के धनबाद की निवासी पूजा दत्ता के रूप में हुई है. वह यहां एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थीं. पुलिस ने बताया कि अदुगोडी में हुई यह घटना सोमवार को तब सामने आई, जब पड़ोसियों ने उसके फ्लैट से आ रही दुर्गंध के बारे में पुलिस को जानकारी दी. 

नग्न और खून से लथपथ था शव

पुलिस ने बताया कि एक टीम मौके पर पहुंची, दरवाजा तोड़ा तो दत्ता का नग्न और खून से लथपथ शव मिला. उन्होंने कहा कि मौत दो से तीन दिन पहले होने की आशंका है. पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ, हालांकि घर के अंदर फटे हुए कागज बिखरे हुए मिले, जिससे यह संदेह पैदा हुआ कि उसने अंदर से दरवाजा बंद करने के बाद आत्महत्या कर ली होगी.

कैसे हुई मौत, पोस्‍टमार्टम से होगा साफ 

बेंगलुरु पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की मौत के सटीक कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या थी या हत्या. उन्होंने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. 

ये भी पढ़ें :- रेलवे ट्रैक पर बुलाया, बैठकर पी शराब, फिर ट्रेन के सामने फेंका, GF से नहीं कराई बात इसलिए दोस्त को मार डाला!

Advertisement

मकान मालकिन के अनुसार, पूजा दत्ता पिछले तीन सालों से किराए के फ्लैट में रह रही थीं और उन्हें आखिरी बार 23 अप्रैल को किराने का सामान खरीदने के लिए बाहर जाते हुए देखा गया था. अदुगोडी पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है. 

ये भी पढ़ें :- ब‍िहार: जमीन का विवाद सुलझाने पहुंचा कुख्यात पुट्टू मिश्रा की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने सिर में मारी गोली

Advertisement
Featured Video Of The Day
क्या मुसलमानों ने TMC को दिया झटका? मोदी के ऐलान से ममता क्यों हुईं परेशान!