शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट हुई तो खिला दिए जहरीले गोलगप्पे

Jharkhand News: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी साकेत केशरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गढ़वा भेज दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड की हत्या की कोशिश. (सांकेतिक फोटो)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • झारखंड के गढ़वा जिले में प्रेमी ने प्रेमिका को गोलगप्पे में जहर खिलाकर हत्या की कोशिश की
  • प्रेमिका से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और आठ महीने की गर्भवती होने पर हत्या की कोशिश की
  • आरोपी ने लड़की को जंगल में ले जाकर मारपीट की और गला दबा दिया, जैसे-तैसे उसकी जान बची
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रांची:

झारखंड के गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां प्रेमी ने प्रेमिका को गोलगप्पे मे जहर मिलाकर मारने की खौफनाक साजिश रची थी. प्रेमिका किसी तरह मरते-मरते बची. डर की वजह से जान बचाने के लिए वह रात भर जंगल में छिपी रही. दरअसल लड़के ने शादी का झांसा देकर लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए. जब वह आठ महीने की गर्भवती हो गई तो उसकी हत्या की प्रयास की. आरोपी प्रेमी अब पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है. 

ये भी पढ़ें- दौसा में दृश्यम! बच्चे को मारकर दफनाई लाश, ऊपर बन गया एक्सप्रेसवे... अब कंकाल तलाशने JCB से हो रही खुदाई

शादी का भरोसा देकर बनाए शारीरिक संबंध

जानकारी के मुताबिक, 6 साल से साकेत केशरी का लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. एक साल पहले दोनों का एक बच्चा भी हुआ था. बाद में गांव-समाज के हस्तक्षेप के बाद दोनों को अलग कर दिया गया और उनके मिलने-जुलने पर रोक लगा दी गई. आरोप है कि कुछ महीनों बाद आरोपी ने दोबारा युवती से संपर्क किया और शादी का भरोसा देकर संबंध बनाता रहा. लड़की फिर से गर्भवती हो गई. वर्तमान में वह आठ माह की गर्भवती बताई जा रही है.

जहरीला गोलगप्पा खिलाकर हत्या की कोशिश

पीड़िता के मुताबिक, 21 फरवरी 2026 की दोपहर करीब दो बजे आरोपी ने फोन कर उसे कुछ खिलाने की बात कही. उसने गोलगप्पा खाने की इच्छा जताई. आरोप है कि गोलगप्पा खाने के बाद उसे उल्टी होने लगी और मुंह से खून आने लगा. शाम करीब चार बजे आरोपी ने दोबारा फोनकर डॉक्टर के पास ले जाने की बात कही. लेकिन डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय वह मोटरसाइकिल से उसे बैरिया जंगल की ओर ले गया. जंगल में करीब 100 मीटर अंदर ले जाकर उसने युवती के साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या की कोशिश की.

Advertisement

आरोपी प्रेमी चढ़ा पुलिस के हत्थे

 मारपीट में युवती की आंख के पास गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गई. उसने पूरी रात जंगल में छिपकर बिताई. होश आने पर युवती किसी तरह जंगल के दूसरे छोर पर छिप गई और पूरी रात डर के साए में गुजारी. अगली सुबह वह किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी. पीड़िता के आवेदन पर रमकंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी साकेत केशरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गढ़वा भेज दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई है. यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. इसे लेकर लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है.
 

Featured Video Of The Day
Iran Isreal War: सुप्रीम लीडर से सिक्योरिटी चीफ तक...ईरान के कौन से 6 बड़े चेहरे हुए ढेर? Top News