जम्मू-कश्मीरः हंदवाड़ा में कारोबारी के घर पर NIA का छापा, लाल किले के पास हुए धमाके से कनेक्शन का शक 

राष्‍ट्रीय सुरक्षा जांच एजेंसी (NIA) की टीम चुपचाप तीरके से दो गाड़‍ियों में जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा पहुंची. गुप्‍त तरीके से छापेमारी कर रही है.  

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
एनआईए ने हंदवाड़ा में एक कारोबारी के आवास पर छापा मारा.

राष्‍ट्रीय सुरक्षा जांच एजेंसी (NIA) की टीम सोमवार सुबह हंदवाड़ा के गुलोरा इलाके में एक कारोबारी के आवास पर छापा मारा. यह छापेमारी संभवतः दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट मामले के संबंध में की जा रही है. NIA के अधिकारियों ने कारोबारी के आवास पर पहुंचकर गहन तलाशी ली. टीम ने दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य सामग्रियों की बारीकी से जांच की. छापेमारी के दौरान कारोबारी के घर हथियारों से लैस सुरक्षाकर्मी मुस्तैद हैं. सूत्रों के मुताबिक, कारोबारी का बम धमाके से कनेक्शन होने की जानकारी मिली है. फिलहाल अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. 

दिल्ली में हुआ था धमाका  

गौरतलब है कि 10 नवंबर 2025 को राष्ट्रीय राजधानी को दहला देने वाले इस भीषण विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे.  इस हमले का मुख्य आरोपी उमर उन नबी भी विस्फोट में मारा गया था.  NIA मामले की गहन जांच कर रही है, जिसका उद्देश्य इस कायराना आतंकी हमले के पीछे की पूरी साजिश का पर्दाफाश करना है.  

अब तक 11 लोग हो चुके गिरफ्तार 

जांच एजेंसी के अनुसार, जमी़र अहमद और तुफैल अहमद प्रतिबंधित आतंकी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद (एजीएच) के सक्रिय ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) थे.  इस मामले में अभी तक जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के विभिन्न स्थानों से 11 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. 

उमर को बताया मास्टरमाइंड 

राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अनुसार, दिल्ली विस्फोट की साजिश का मास्टरमाइंड उमर था, जिसने अन्य आरोपियों, मुजम्मिल गनई, शाहीन सईद, मुफ्ती इरफान, आदिल अहमद राथर और पांच अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर इस हमले की योजना बनाई थी. 

Advertisement

NIA लाल किले के धमाके का खुलासा करने और इससे जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इसी कड़ी में हंदवाड़ा में कारोबारी के घर पर छापेमारी की. 

यह भी पढ़ें:  पति को छुड़ाने थाने की छत पर चढ़ी नशे में धुत पत्नी, नीचे गिरी तो मचा हड़कंप; वायरल हुआ वीडियो

Advertisement
Featured Video Of The Day
ईरान-इजरायल जंग के बीच पीएम मोदी ने बुलाई मीटिंग, जानें क्या हुआ इसमें?