जम्मू-कश्मीर में आखिर ये हो क्या रहा! बीते कुछ दिनों में हुए आतंकी हमलों की पूरी टाइमलाइन पढ़ें

Jammu Kashmir Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर में आतंकी लगातार प्रवासी मजदूरों और सेना के जवानों को निशाना बना रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में ये तीसरी बार है, जब किसी मजदूर पर हमला किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जम्मू-कश्मीर में बढ़ रहे आतंकी हमले. (प्रतीकात्मक फोटो)
दिल्ली:

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले (Jammu Kashmir Terrorist Attack) थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से घाटी में आतंकी लगातार एक्टिव हैं. क्या सेना के जवान, क्या आम नागरिक और क्या प्रवासी मजदूर, वह किसी को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं. बडगाम में शुक्रवार को एक बार फिर से आतंकी हमला हुआ. आतंकियों ने एक बार फिर प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाया है. 

ये भी पढ़ें- J&K : बडगाम में आतंकी हमला, दो प्रवासी मजदूरों को गोली मारकर किया जख्मी

प्रवासी मजदूरों पर फिर आतंकी हमला

आतंकियों ने शुक्रवार को 2 प्रवासी मजदूरों को गोली मार दी. दोनों घायल मजदूरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, ये जानकारी पुलिस के हवाले से सामने आई है. दोनों मजदूर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. 20 साल का उस्मान मलिक और 25 साल का सूफियान सहारनपुर के रहने वाले हैं.उस्मान के हाथ और सूफियान के पैर में गोली लगी है. दोनों ही अस्पताल में भर्ती हैं.

पिछले कुछ दिनों में हुए आतंकी हमले

18 अक्टूबर:  शोपियां जिले में आतंकियों ने गैर कश्मीरी युवक को गोली मार दी थी.आतंकियों ने बिहार के रहने वाले मजदूर अशोक कुमार को निशाना बनाया था.उनके शव को गोलियों से छलनी कर दिया गया था.

20 अक्टूबर: लश्कर के आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के गगनगीर इलाके में 7 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इनमें एक डॉक्टर भी शामिल थे. उनकी पहचान शहनवाज अहमद के तौर पर हुई.

Advertisement

20 अक्टूबर: गांदरबल के गगनगीर में सुरंग निर्माण स्थल पर आतंकियों ने 6  मजदूरों समेत 7 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिले के गुंड इलाके में एक सुरंग परियोजना पर कार्यरत मजदूर एवं अन्य कर्मी देर शाम जब अपने शिविर में लौटे तब अज्ञात आतंकवादियों ने उन्हें गोली मार दी थी. घटना के समय मजदूर खाना खा रहे थे. अचानक लाइट चली गयी और उन पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) से जुड़े संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) ने ली थी. मरने वालों में क डॉक्टर भी शामिल थे. उनकी पहचान शहनवाज अहमद के तौर पर हुई.

24 अक्टूबर: गुलमर्ग में आतंकियों ने गोलीबारी की थी. इस घटना में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया. इस हमले में चार लोगों की जान गई थी. सैन्य बल के साथ काम करने वाले दो कुलियों की मौत हो गई थी. दरअसल हमले में तीन सैनिकों समेत चार लोग घायल हुए थे. जिनमें से दो सैनिकों ने बाद में दम तोड़ दिया.

Advertisement

24 अक्टूबर: त्राल के बटगुंड  इलाके में सुबह तड़के आतंकियों ने एक प्रवासी मजदूर को गोली मार दी थी. बुरी तरह से घायल मजदूर को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. घायल मजदूर उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है.

28 अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर के जोगवान इलाके में आतंकियों ने एलओसी के पास सेना के वाहन पर गोलीबारी की थी. यह घटना सुबह 7.30 बजे के करीब हुई थी. उस समय जवान भट्टल से अखनूर जा रहे थे. गनीमत ये रही कि इस घटना में किसी भी जवान को नुकसान नहीं पहुंचा. सिर्फ वाहन ही क्षतिग्रस्त हुए थे.
 

Featured Video Of The Day
NDTV Creators Manch 2026: इस्माइल राज, जुबैर ताबिश, कीर्ति, वरुण आनंद की दिल छू लेने वाली ग़ज़लें!