उमर अब्दुल्ला के खिलाफ भी विद्रोह! नेशनल कान्फ्रेंस सांसद-विधायकों को लेकर नेशनल पार्क रवाना, BJP-PDP का दावा

बीजेपी और पीडीपी ने दावा किया है कि जम्मू-कश्मीर सरकार के विधायक, सांसद और मंत्री उमर अब्दुल्ला से खुश नहीं हैं, इसीलिए उनको लेकर उनको नो नेटवर्क जोन में जाना पड़ा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
उमर अब्दुल्ला मंत्रियों, सांसदों संग ट्रिप पर निकले.

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस पर टूट का खतरा मंडरा रहा है. उमर के सांसद और विधायकों में असंतोष है. इसी वजह से वह अपने विधायकों, मंत्रियों और सांसदों को दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान के नो-नेटवर्क ज़ोन में ले गए हैं, ताकि पार्टी की रणनीति पर चर्चा की जा सके, ये दावा किया है बीजेपी और पीडीपी ने. उनका कहना है कि उमर के ये सभी नेता जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा और राजनीतिक अधिकार बहाल करने में हो रही देरी को लेकर सरकार से नाराज हैं.

19 महीनों के हर काम का जायजा लेंगे

बता दें कि उमर अब्दुल्ला ने पार्टी के नेताओं संग एक ट्रिप पर जाते हुए कुछ तस्वीरें एक्स पर शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने लिखा है कि हम एक ऑफसाइट ट्रिप पर जा रहे हैं, जहां हम पिछले 19 महीनों के हर उस काम का जायजा लेंगे, जो बहुत अच्छा नहीं है और हर एक चीज का. इन तस्वीरों में उमर और उनके विधायक-सांसद काफी खुश नजर आ रहे हैं. 

उमर के विधायक और सांसद उनसे नाराज

हालांकि बीजेपी और महबूबा मुफ्ती की पीडीपी ने दावा किया है कि उमर को  यह ट्रिप इसलिए प्लान करनी पड़ी, क्यों कि उनके विधायक और सांसद जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा और राजनीतिक अधिकार बहाल करने में हो रही देरी को लेकर असंतोष में हैं. इसीलिए उमर अब्दुल्ला अपने विधायकों, मंत्रियों और सांसदों को दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान के नो-नेटवर्क ज़ोन में ले गए हैं. उनकी पार्टी में टूट का खतरा मंडरा रहा है. 

Advertisement

नेशनल कॉन्फ्रेंस में टूट का खतरा

बीजेपी और पीडीपी ने दावा किया है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों, सांसदों और मंत्रियों को लगने लगा है कि उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के लिए राज्य का दर्जा दिलवाने और राजनीतिक अधिकार बहाल करने की मांग पर बहुत नरम रुख अपना रहे हैं.

Featured Video Of The Day
काशी रेलवे स्टेशन परिसर से हटाई गई 80 साल पुरानी अवैध मजार और मस्जिद