Jammu-Kashmir: बांदीपुरा में एवलांच की चेतावनी, अगले 24 घंटे बेहद भारी, बर्फबारी के बीच पहाड़ों से दूर रहने की चेतावनी

Bandipora Weather: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बर्फबारी के कारण बांदीपोरा-गुरेज मार्ग बंद कर दिया गया है. मौसम केंद्र श्रीनगर ने 29-30 मार्च के बीच गुरेज वैली में हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया है, जिसे लेकर प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है. पढ़िए साजिद रैना की ये रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बांदीपोरा में ताजा बर्फबारी से बढ़ी ठंड
NDTV

Avalanche Warning J&K: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में रविवार को हुई भारी बर्फबारी के कारण घाटी में मौसम अचानक बदल गया है. ताजा बर्फबारी से जहां घाटी के ऊंचे इलाकों की खूबसूरती बढ़ गई है, वहीं मैदानी इलाकों में हल्की बारिश से ठंड ने एक बार फिर से गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर कर दिया है. मौसम के बदलते तेवरों के कारण मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने अगले 24 घंटों के अंदर बांदीपोरा के गुरेज इलाके में हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया है. इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से जरूरी कनेक्टिंग रोड बंद कर दिए हैं.

गुरेज घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी
Photo Credit: NDtv

इन इलाकों में बिछी बर्फ की चादर

मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को गुरेज घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के कारण कई रास्तों पर सुरक्षा के लिहाज से आवाजाही बंद कर दी गई है. जिसमें तुलेल घाटी, डावर, गुजरान और राजदान टॉप जैसे इलाकों शामिल है.

बांदीपुरा और गांदरबल में एवलांच की चेतावनी

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगले 24 घंटों में बांदीपोरा में मीडियम लेवल का एवलांच आने की संभावना है. एडवाइजरी में लोगों को ढलान, पहाड़ियों और ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गई है. निवासियों, टूरिस्ट और खानाबदोश समुदायों से भी ऑफिशियल सलाह मानने और अपनी सुरक्षा के लिए प्रशासन के साथ सहयोग करने का अनुरोध किया गया है. इसके बाद बुधवार (1 अप्रैल) से मौसम में बदलाव की उम्मीद है. जिसके तहत मौसम साफ होने और हालात बेहतर होने की उम्मीद है.

बर्फ के कारण सड़क अत्यधिक फिसलन भरी हो गई है
Photo Credit: NDtv

राजदान दर्रा बंद होने पर यातायात पर रोक

बर्फबारी के कारण बांदीपोरा-गुरेज मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है. करीब 85 किलोमीटर लंबा यह मार्ग गुरेज घाटी को कश्मीर के बाकी हिस्सों से जोड़ता है. राजदान दर्रे (Razdan Pass) पर बर्फ के कारण सड़क अत्यधिक फिसलन भरी हो गई है, जिससे वाहनों का चलना खतरनाक हो गया है. गुरेज के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (SDM) ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को सबसे अहम मानते हुए यह निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि राजदान टॉप पर स्थिति फिलहाल असुरक्षित है, इसलिए अगले आदेश तक इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह से स्थगित रहेगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Bihar News: मुजफ्फरपुर में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका, काम से लौट रहे दो लोगों पर की अंधाधुंध फायरिंग

Featured Video Of The Day
US Attack Iran: ईरान में US MQ-9 ड्रोन मार गिराया! शिराज में US ड्रोन अटैक, IRGC का बड़ा दावा | War