लद्दाख: जोजिला दर्रे हादसे में उपराज्यपाल ने किया मुआवजे का ऐलान, हिमस्खलन में 7 लोगों की गई जान

लद्दाख के जोजिला दर्रे पर भीषण हिमस्खलन में 7 लोगों की मौत हुई. उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

लद्दाख के जोजिला दर्रे पर शुक्रवार को हुए भीषण हिमस्खलन में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं. लद्दाख प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है. उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए लिखा कि जोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन में 7 लोगों की दुखद मौत से मैं अत्यंत दुखी हूं. उपराज्यपाल ने यूटी प्रशासन मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान करेगा. मैंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि शोक संतप्त परिवारों और घायलों को हर संभव मदद दी जाए. 

बर्फ के नीचे दब गए थे कई वाहन

हादसा शुक्रवार दोपहर श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोजिला पास के जीरो पॉइंट या डायल स्लाइड क्षेत्र के पास हुआ. तेज धूप के कारण बर्फ की परत ढहने से हिमस्खलन आया, जिसमें यात्री वाहनों का काफिला फंस गया. तीन-चार वाहन पूरी तरह बर्फ के नीचे दब गए, जबकि कुल 15 से ज्यादा वाहन प्रभावित हुए.

हाईवे पर ट्रैफिक पूरी तरह बाधित 

जोजिला पास कश्मीर घाटी को लद्दाख से जोड़ने वाला रणनीतिक महत्व का राजमार्ग है, जो सर्दियों में आमतौर पर बंद रहता है और हाल ही में खुला था. हिमस्खलन के बाद राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया.बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ), आपदा प्रबंधन बल और स्थानीय पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और बचाव कार्य जारी है.

यह भी पढ़ेंः आज रात एक घंटे अंधेरे में डूबा रहेगा इंडिया गेट, जानिए किस मकसद से लिया गया यह फैसला

Advertisement

Featured Video Of The Day
Lok Sabha में Women Reservation Bill पर Amit Shah ने क्या-क्या कहा? | Rahul Gandhi | PM Modi