जगदीप धनखड़ दो बार हुए बेहोश, AIIMS में कराए गए भर्ती, जान लीजिए अब कैसी है तबीयत

आपको बता दें कि जगदीप धनखड़ पहले भी कई बार बेहोश हो चुके हैं. कच्छ का रण, उत्तराखंड, केरल और दिल्ली में सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान भी वो कई बार बेहोश हो चुके थे. फिलहाल वह स्वास्थ लाभ ले रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को 10 जनवरी को बेहोश होने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है
  • 74 वर्षीय धनखड़ को बाथरूम में दो बार बेहोश होने के बाद तड़के अस्पताल ले जाया गया था
  • एम्स में उनका एमआरआई जांच की गई और अन्य जांचें मंगलवार को की जाएंगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को एम्स में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि जगदीप धनखड़ 10 जनवरी को बेहोश होकर अपने ही बाथरूम में गिर गए थे. एम्स में उनका एमआरआई किया गया.अधिकारियों ने यह जानकारी दी और कहा कि उनकी अन्य जांच मंगलवार को की जाएंगी. अधिकारियों ने बताया कि 10 जनवरी को तड़के साढ़े तीन बजे 74 वर्षीय धनखड़ पर बाथरूम में दो बार बेहोश हो गए थे. इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि आज उन्हें एम्स ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें जांच के लिए भर्ती करने पर जोर दिया. वह रातभर अस्पताल में ही रहेंगे.

आपको बता दें कि जगदीप धनखड़ पहले भी कई बार बेहोश हो चुके हैं. कच्छ का रण, उत्तराखंड, केरल और दिल्ली में सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान भी वो कई बार बेहोश हो चुके थे. फिलहाल वह स्वास्थ लाभ ले रहे हैं.उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 21 जुलाई को उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया था. हृदय संबंधी बीमारी के कारण धनखड़ को पिछले साल भी एम्स में भर्ती कराया गया था. 

Featured Video Of The Day
PM Modi Bengal Rally: कूच बिहार में ममता सरकार पर जमकर बरसे PM मोदी | Bengal Elections 2026
Topics mentioned in this article