कोरोना काल में बंपर मुनाफा कमाने वाली कंपनी माइक्रो लैब्स पर IT का छापा, बेची थी 350 करोड़ टैबलेट

इस कंपनी ने बीते दो साल जब देश में लॉकडाउन लगा था, के दौरान डोलो 650 टैबलेट की सबसे ज्यादा बिक्री की है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
डोलो 650 बनाने वाली कंपनी पर आईटी का छापा
नई दिल्ली:

डोलो 650 टैबलेट बनाने वाली माइक्रो लैब्स कंपनी पर बुधवार को इनकम टैक्स ने छापेमारी की है. विभाग ने दिल्ली, बेंगलुरु समेत कंपनी के कुल 40 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की है. माइक्रो लैब्स कंपनी पर टैक्स चोरी का आरोप है. इस कंपनी ने बीते दो साल जब देश में लॉकडाउन लगा था, के दौरान डोलो 650 टैबलेट की सबसे ज्यादा बिक्री की है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी ने कोविड के दौरान पूरे देश में डोलो 650 की कुल 350 करोड़ टैबलेट बेची थी, जिससे कंपनी को 400 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. इनकम टैक्स विभाग ने कंपनी पर टैक्स चोरी के आरोपों के बीच सीएमडी दिलीप सुराना और डायरेक्टर आनंद सुराना के कई ठिकानों पर भी छापेमारी की है.   

Featured Video Of The Day
NDTV Creators Manch 2026 | प्रयाग शुक्ल की कविता, अकेलेपन पर गार्गी मिश्रा का विचार आपने सुना क्या?
Topics mentioned in this article